फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Congress sampark Abhiyan

युवाओं को तकनीकी शिक्षा देकर बनाएंगे दक्ष

Thu, 24 Feb 2022 12:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Congress sampark Abhiyan
‘युवाओं को तकनीकी शिक्षा देकर बनाएंगे दक्ष’
विज्ञापन

बस्ती। युवाओं को तकनीकी शिक्षा देकर उन्हें दक्ष बनाया जाएगा। यह भरोसा रुधौली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी बसंत चौधरी ने क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान मतदाताओं को दिया। कहा कि गरीबी, बेरोजगारी को मुख्य मुद्दा बनाकर वह चुनाव में उतरे हैं। अवसर मिला तो क्षेत्र में कोई युवा, बहू, बेटी बेरोजगार नहीं रहेंगी।
बुधवार को बसंत चौधरी ने सल्टौआ, कनेथू, बरगदवा, नरखोरिया, मझारी, रेहरवा आदि गांवों में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया। बसंत चौधरी ने लोगों से बातचीत में कहा कि एक लाख लीटर के डेरी का शिलान्यास हो चुका है। उनके पास क्षेत्र के विकास की पूरी योजना है। उनका एक मात्र लक्ष्य है कि इस अंचल से जहां उन्होंने जन्म लिया गरीबी, बेरोजगारी दूर हो, हर चेहरे पर मुस्कान हो। कहा कि कांग्रेस ने ही देश के विकास की नींव डाली और हाथ का पंजा ही सबसे बड़ा भरोसा है। कहा कि तीन मार्च को अपने बेहतर भविष्य के लिए मतदान करें।
विज्ञापन

नुक्कड़ सभा और संपर्क के दौरान विनोद पांडेय, राम नरायन चौधरी, कालीशंकर चौधरी, तुलसीराम चौधरी, कन्हैया कुमार, कविंद्र वर्मा, अमर वर्मा, शिवकुमार, सूरज चौधरी, रामधीरज चौधरी, आबिद अली, अनिल चौधरी, मणिंद्र चौधरी, मो. इश्तिखार, सलीम, जावेद, मंटू चौधरी, भोला चौधरी के साथ ही क्षेत्र के अनेक नागरिक, ग्रामीण और महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed