फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   addressed to President Congress protest against ED in Basti news

Basti News: बस्ती जिले में ईडी की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा

Thu, 28 Jul 2022 09:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 28 Jul 2022 09:43 AM IST
सार

प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। कहा-ईडी केंद्र सरकार के इशारे पर काम करना बंद कर स्वतंत्र और निष्पक्ष काम करे।

विज्ञापन
addressed to President Congress protest against ED in Basti news
बस्ती में ज्ञापन देते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बस्ती जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस ने बुधवार को प्रदर्शन किया। कांग्रेस पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष व सांसद सोनिया गांधी को नेशनल हेराल्ड के मामले में जांच के नाम पर मानसिक उत्पीड़न करने, महंगाई व खाद्यान्न पदार्थों पर जीएसटी लगाने का कांग्रेस पार्टी ने विरोध किया और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


शास्त्री चौक पर एकत्रित कांग्रेसी नारा लगाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां राष्ट्रपति को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन डीएम के प्रशासनिक अधिकारी को दिया। ज्ञापन में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रेम शंकर द्विवेदी ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामला पांच साल पहले सबूत के अभाव में समाप्त किया जा चुका है। फिर भी विपक्ष की आवाज को दबाने की नियति से केंद्र के इशारे पर प्रवर्तन निदेशालय सोनिया गांधी को मानसिक प्रताड़ना देर रहा है।
विज्ञापन


इस मौके पर मांग उठाई गई कि ईडी केंद्र सरकार के इशारे पर काम करना बंद कर स्वतंत्र और निष्पक्ष काम करे। उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जयंत चौधरी, सेवा दल के प्रदेश सचिव सूर्यमणि पांडेय, गिरजेश पाल ने अपनी बात रखी। इस मौके पर सुरेंद्र मिश्रा, साधु सरन आर्य, अवधेश सिंह, शिव विभूत मिश्रा, ज्ञान प्रकाश पांडेय, शिवविभूत मिश्रा, जगदीश शर्मा, मंजू पांडेय, राम धीरज चौधरी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed