{"_id":"698e31ac18c0cc98890d27fe","slug":"congress-organised-a-foot-march-to-save-mnrega-basti-news-c-207-1-bst1006-153079-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कांग्रेस ने निकाली मनरेगा बचाओ संग्राम पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कांग्रेस ने निकाली मनरेगा बचाओ संग्राम पदयात्रा
विज्ञापन
कांग्रेस के पदयात्रा में शामिल कार्यकर्ता। स्रोत पार्टी
बस्ती। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी के नेतृत्व और पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ. आलोक रंजन वर्मा के संयोजन में बृहस्पतिवार को गोटवा से मनरेगा बचाओ संग्राम पदयात्रा निकाली गई। यात्रा गोटवा से चलकर गनेशपुर होते हुए विभिन्न मार्गों से गांधी कला भवन पहुंची। बापू की प्रतिमा के समक्ष यात्रा का समापन हुआ।
सुदामागंज, गनेशपुर और शंकरपुर चौराहे पर नुक्कड़ सभाओं में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा के नीति, कार्यक्रम पर निशाना साधा। डाॅ. आलोक रंजन वर्मा ने कहा कि हम मोदी सरकार द्वारा मनरेगा कानून को बदल देने के इस कदम का डटकर मुकाबला कर रहे हैं।
कांग्रेस नेता डाॅ. वाहिद अली सिद्दीकी, शौकत अली नन्हू, अलीम अख्तर, राम पूरन चौधरी आदि ने कहा कि मोदी सरकार ने बुलडोजर चलाकर मनरेगा अधिनियम को रद्द कर दिया। मनरेगा ऐतिहासिक और क्रांतिकारी अधिनियम था जो सितंबर 2005 को सर्वसम्मति से पारित हुआ था।