फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Congress is doing politics of appeasement

तुष्टीकरण की राजनीति कर रही कांग्रेस, जनता ने नकार दिया: अनुराग ठाकुर

Thu, 02 May 2024 03:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 02 May 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Congress is doing politics of appeasement
भाजपा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी के नामांकन कराने के लिए जाते केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, राज्य
विपक्षी दलों पर हमलावर रहे केंद्रीय मंत्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर बुधवार को विपक्ष खासकर कांग्रेस पर हमलावर दिखे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है, जिसे देश पूरी तरह से नकार चुका है। कांग्रेस के आरक्षण के समाप्त करने के मंसूबों को भाजपा कदापि सफल नहीं होने देगी।
ठाकुर ने ये बातें बस्ती लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी व सांसद द्विवेदी के समर्थन में कप्तानगंज में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। जनसभा के बाद यहां से एक रोड शो निकाला गया, जो कलक्ट्रेट पहुंच कर समाप्त हुआ और वहां हरीश ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन


जनसभा के दौरान ठाकुर ने डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं । उन्होंने कहा कि देश सबका साथ सबका विकास की भावना रखते हुए संविधान के मूल भाव की कदर करते हुए चल रहा है । इसलिए नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार सदन पहुंचे तो वह संसद की चौखट पर और इसके बाद बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्र के सामने नतमस्तक हुए थे। उन्होंने कहा कि विपक्ष जातिवाद, क्षेत्रवाद और तुष्टीकरण का सहारा लेकर के लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है। अब तो फेक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का दुरुपयोग करके भी लोगों को गुमराह करने का प्रयास हो रहा है। प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, हर घर नल और सबको मुक्त राशन योजना में भी इनकी सर्वाधिक संख्या है। भाजपा सरकार ने कहकर नहीं कर के दिखाया है। एससी-एसटी और ओबीसी का भारतीय जनता पार्टी से ज्यादा शुभचिंतक कोई दूसरा नहीं है । स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार भाजपा ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों को राष्ट्रपति जैसे महत्वपूर्ण पद पर पहुंचाया। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि यह वही पार्टी है जो आतंकवादियों की तो हिफाजत करती है लेकिन श्री राम, राम सेतु के अस्तित्व पर सवालिया निशान लगाते हुए इसे काल्पनिक बताती है , जबकि यह सच है कि बिना राम के शरण में गए किसी का कल्याण होने वाला नहीं है। समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह परिवार वादी पार्टी है जहां परिवार से ऊपर किसी और के बारे में कोई सोच ही नहीं सकता। उनकी सरकार में अराजकता का ऐसा माहौल था कि जेल का फाटक तोड़े जाने के विरोध करने वाले एक जाति के इंस्पेक्टर पर ही मुकदमा दर्ज हो जाता है और मुख्य आरोपी का बाल नहीं बांका होता। अब यह पार्टी अपनी जमीन खो चुकी है । अल्पसंख्यक के शुभचिंतक होने का दिखावा करने वाली कांग्रेस और समाजवादी पार्टी कभी भी उनकी वास्तविक शुभ चिंतक नहीं रही। हमने ही मुस्लिम समुदाय की बहू बेटियों को ट्रिपल तलाक जैसी कुव्यवस्था से मुक्ति दिलाई । आज भी सरकार की सभी योजनाओं में मुस्लिम समाज को बिना किसी भेदभाव के संपूर्ण लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी भी यहां के विकास के लिए दिन-रात एक करने वाले हैं ।इसलिए हम सब का दायित्व है कि इनको तीसरी बार सांसद बनाएं और मोदी को तीसरी बात प्रधानमंत्री बनने में अपना योगदान दें । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दयाशंकर सिंह ने भी प्रदेश सरकार की उपलब्धियां को गिनाते हुए एक बार फिर केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए लोगों का आह्वान किया । सुहेलदेव भारतीय समान पार्टी के अध्यक्ष व प्रदेश सरकार में पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए हम, संजय निषाद, अनुप्रिया पटेल साथ-साथ चल रहे हैं। इसलिए सब की जिम्मेदारी है कि एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए हर संभव प्रयास करें । उन्होंने कहा कि अगर हमारी सरकार बनी तो जैसे किसानों का सिंचाई का बिजली माफ किया है वैसे ही घरेलू बिजली का बिल भी माफ करने का प्रयास करेंगे । प्रदेश सरकार में जल शक्ति राज्य मंत्री राम केश निषाद ने कहा कि भगवान राम को अयोध्या में प्रतिष्ठित करने वाले इस सरकार को एक बार फिर हमें केंद्र में सत्ता रूढ़ करने के लिए हर संभव प्रयास कर लेना है। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि यह एक मात्र ऐसी पार्टी है जो न केवल दलितों, पिछड़ों, अनुसूचित जाति सहित सभी वर्गों के हितैषी है बल्कि अगर समग्र रूप से देखा जाए तो जो कल्याण मुसलमानों का इस सरकार में हुआ वह शायद पहले कभी नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक अजय सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, विधायक अंकुर राज तिवारी, पीयूष मिश्र, रमेश मिश्र, एम एल सी सुभाष यदुवंश आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed