फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   congress candidate roadshow

रोडशो से कांग्रेस प्रत्याशी राजकिशोर सिंह ने किया शक्ति प्रदर्शन

Tue, 16 Apr 2019 12:05 AM IST
basti Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 16 Apr 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
congress candidate roadshow
राजकिशोर सिंह ने रोडशो किया। - फोटो : amar ujala
विक्रमजोत। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर पहली बार पूर्व मंत्री सपा के दिग्गज नेता रह चुके राज किशोर सिंह जिले की सीमा पर पहुंचे। जहां कार्यकर्ता और समर्थकों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

घघौवा पुल पर स्वागत के बाद वाहनों का काफिला जिला मुख्यालय के लिए चला। रोड शो के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग का दोनों लेन जाम हो गया। दो घंटे तक लोग जाम से जूझते रहे। राजकिशोर के साथ उनके भाई ब्रज किशोर सिंह डिंपल, बेटा व जिला पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह शानू भी रहे। कांग्रेस प्रत्याशी का काफिला आगे बढ़ा तो खतमसराय, पटकापुर, विक्रमजोत, छावनी, डुहवामिश्र, बबुरहवा, हर्रैया, महराजगंज, कप्तानगंज, गोटवा, फुटहिया और बड़ेवन के पास स्वागत हुआ। महिलाएं भी शामिल र्हुइं। घघौवा से लेकर छावनी चौकड़ी टोल प्लाजा तक रोडशो तीन घंटे तक चला। घघौवा चौकी प्रभारी बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी जाम हटाने में डटे रहे। वहीं, छावनी के रामजानकी तिराहे पर थाना अध्यक्ष यशवंत सिंह मय दलबल जाम हटाते नजर आए। काफिला गुजरने के एक घंटे बाद तक भी पुलिस हाईवे खाली नही करा सकी। जबकि इसमें पुलिस अफसरों की गाड़ियां भी फंसी रही। आचार संहिता के दौरान डीजे, बैनर, पोस्टर, झंडे, भारी भीड़ प्रतिबंधित होने का रोडशो पर कोई असर नहीं दिखा। चुनाव आयोग का उड़न दस्ता वीडियो रिकॉर्डिंग करता रहेा। राजकिशोर सिंह ने कहा कि जनता की अपेक्षा पर खरा उतरूंगा। इस दौरान किताबउल्लाह अंसारी, आसमान सिंह, लल्लू ओझा, फतेह बहादुर पाल, कल्लन यादव, मुन्नू पाल, चंद्र देव पाल, इस्लाम, राम सूरत यादव, आशुतोष सिंह, डब्लू पाल, तपे शुक्ला, हरीश चंद्र तिवारी, जिला पंचायत सदस्य विनोद चौधरी, अमरदेव सिंह, दया शंकर चौबे, सोनू सिंह, चंद्र प्रकाश चौधरी, अनिल, रुस्तम यादव, अश्वनी रविंद्र शैलेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed