फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   condolence

Basti News: दोनों समधी का एक साथ सुपुर्दे खाक हुआ शव तो नम हो गईं आंखें

Tue, 12 Sep 2023 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 12 Sep 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
condolence
छावनी क्षेत्र के बरईजोत गांव अमोढ़ा में दिवंगत के घर सांत्वना देने पहुंचे लोग
छावनी। रविवार को राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले बरईजोत गांव निवासी इबरार अली (70) तथा इरशाद अली (68) का शव सोमवार को गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। रिश्ते में दोनों समधी थे। उनके घर पर बड़ी संख्या में रिश्तेदार व गांव-क्षेत्र के लोग पहुंचे हुए थे। हादसे से सभी की आंखें नम थीं। दोनों के शव को गांव के कब्रिस्तान में दफन किया गया। उधर, लोग जिंदगी की जंग लड़ रहे दोनों बच्चों और चालक मुजीब की सलामती के लिए दुआ मांग रहे हैं।
विज्ञापन

इबरार अली अपने चार पुत्रों में दूसरे नंबर के मो. फहीम को सऊदी अरब भेजने के लिए लखनऊ जा रहे थे। रविवार को लखनऊ से उनकी फ्लाइट थी। कार से उन्हें एयरपोर्ट पहुंचाने के लिए पड़ोसी तथा रिश्ते में समधी इरशाद अली (फहीम के ससुर) के साथ लखनऊ एयरपोर्ट जा रहे थे। कार मोहम्मद मुजीब चला रहा था। साथ में इबरार अली का पौत्र फहीम का बेटा अब्दुल हई तथा पोती नाइरा भी थी।
विज्ञापन

लौटते समय लखनऊ के गोमतीनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शहीद पथ पर सीएमएस स्कूल के पास कार में पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मार दिया था। जिससे कार अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई। कार में सवार सभी पांच लोगों को लोहिया अस्पताल भेजवाया गया, जहां दोनों समधी इबरार अली और इरशाद अली को मृत घोषित कर दिया गया। कार चला रहे मुजीब के अलावा सऊदी अरब गए मो. फहीम के मासूम बेटे पांच साल का अब्दुल हई तथा तीन साल की बेटी नाइरा गंभीर रूप से घायल हो गई। मुजीब और दोनों मासूम बच्चे लखनऊ के ट्रामा सेंटर में जीवन के लिए जूझ रहे हैं। इस हादसे से पूरा गांव शोक में डूबा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed