{"_id":"67eed7e4fd05157c400aed64","slug":"complete-eradication-of-disease-is-possible-only-through-ayurveda-dr-vk-basti-news-c-207-1-sgkp1006-134465-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुर्वेद से ही रोग का समूल नाश संभव : डॉ. वीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुर्वेद से ही रोग का समूल नाश संभव : डॉ. वीके
Fri, 04 Apr 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 04 Apr 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। चिकित्सा पद्धतियों में आयुर्वेद ही एक ऐसी पद्धति है जिससे रोग का समूल नाश संभव है। यह कहना है पूर्व क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी वीके श्रीवास्तव का। वह बृहस्पतिवार को आयुर्वेद परिषद के स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि विश्व आयुर्वेद परिषद की स्थापना 1997 में आयुर्वेद के ज्ञान को आम लोगों तक पहुंचाने और लोगों में आयुर्वेद के प्रति विश्वास को बढ़ाने के उद्देश्य से की गई थी। संगोष्ठी में स्वर्णप्राशन की विधि को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया। यह आयुर्वेद की अति प्राचीन पद्धति है, जिसमें हर माह पुष्य नक्षत्र में यह दवा बच्चों को पिलाई जाती है। जिससे बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद मिलती है।
कार्यक्रम में डॉ. लक्ष्मी सिंह, डॉ. कल्पना, डॉ. शबनम जहां, निरंकुश शुक्ला, योगा प्रशिक्षक आदित्य नारायण गिरि, सन्नो दुबे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में डॉ. लक्ष्मी सिंह, डॉ. कल्पना, डॉ. शबनम जहां, निरंकुश शुक्ला, योगा प्रशिक्षक आदित्य नारायण गिरि, सन्नो दुबे आदि उपस्थित रहे।