फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Complete development works within the stipulated time.

Basti News: निर्धारित समय के अंदर पूरा करे विकास कार्य

Sat, 27 Jun 2026 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Complete development works within the stipulated time.
बस्ती। आयुक्त सभागार में मंडलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को मंडल स्तरीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास योजनाओं एवं परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा हुई। मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने कहा कि विकास कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाए तथा शासन की प्राथमिकताओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

बैठक में जननी सुरक्षा योजना, जल जीवन मिशन, फैमिली आईडी, पर्यटन विकास, माध्यमिक शिक्षा (प्रोजेक्ट अलंकार), सेतुओं का निर्माण, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, निर्माण कार्य, पेयजल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएँ, सिंचाई विभाग की योजनाओं की प्रगति पर विभागवार चर्चा की गई। मंडलायुक्त ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि प्रत्येक परियोजना की नियमित निगरानी की जाए तथा कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता न किया जाए।
विज्ञापन

बैठक में डीएम बस्ती कृत्तिका ज्योत्स्ना, डीएम संतकबीरनगर आलोक कुमार, डीएम सिद्धार्थनगर शिवशरणप्पा जीएन समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed