फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Complaint regarding the sale of pesticides from a government seed warehouse at private shops.

Basti News: सरकारी बीज गोदाम से कीटनाशक निजी दुकानों पर बेचने की शिकायत

Fri, 02 Oct 2026 01:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Complaint regarding the sale of pesticides from a government seed warehouse at private shops.
बस्ती। बनकटी स्थित राजकीय बीज भंडार से कीटनाशक और खरपतवारनाशक निजी दुकानों पर बेचने की शिकायत की गई है। गोदाम प्रभारी पर अनुदानित बीज और मिनी किट के वितरण में भी मनमानी का आरोप लगाया गया है। मामले में राम सकल मौर्य ने जिला कृषि अधिकारी को शिकायती पत्र देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायती पत्र में राम सकल मौर्य ने आरोप लगाया है कि राजकीय बीज भंडार बनकटी के प्रभारी की ओर से कीटनाशक और खरपतवारनाशक निजी दुकानदारों और किसानों को कथित तौर पर गुपचुप तरीके से बेचे जा रहे हैं। इससे किसानों को सरकारी गोदाम पर बीज और कृषि रसायन उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के मुताबिक, 19 सितंबर की शाम गोदाम प्रभारी बाइक पर गत्ते में कीटनाशक रसायन लेकर जाते दिखाई दिए। उन्होंने मामले की पुष्टि के लिए गोदाम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कराने की मांग की है। साथ ही अनुदानित बीज और मिनी किट के वितरण की भी जांच कराने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डॉ. बीआर मौर्य ने बताया कि मामला संज्ञान में है। प्रकरण की जांच एडीओ कृषि, बनकटी को सौंपी गई है। जांच आख्या मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed