फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Complaint of dilapidated road made on Chief Minister's portal

Basti News: मुख्यमंत्री पोर्टल पर की जर्जर सड़क की शिकायत

Thu, 28 Aug 2025 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 28 Aug 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Complaint of dilapidated road made on Chief Minister's portal
महादेवा। बनकटी ब्लॉक की ग्राम पंचायत बेहिल के गंगाराम यादव ने गांव की जर्जर सड़क की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज कराई है। महादेवा–मुंडेरवा मार्ग से होते हुए बस्ती–महुली मार्ग को जोड़ने वाली सड़क बेहिल गांव के पास जर्जर हो चुकी है। बेहिल के बलवंत सिंह के घर के पास लगभग 200 मीटर सड़क पर बारिश का पानी भर जाने से ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

गांव के लोगों ने बताया कि कई बार स्कूली बच्चे और राहगीर इस जर्जर सड़क पर गिरकर घायल भी हो चुके हैं। शिकायत के बावजूद पीडब्लूडी के अधिकारियों ने अब तक कोई निरीक्षण तक नहीं किया। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। गांव के ही गंगाराम ने बताया है कि यदि शीघ्र मरम्मत नहीं कराई गई तो वह जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना देने के लिए बाध्य होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed