फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Complaint of a doctor staying in one place for a long time

Basti News: लंबे समय तक एक ही जगह जमे डॉक्टर की शिकायत

Mon, 25 Aug 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 25 Aug 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Complaint of a doctor staying in one place for a long time
बस्ती। जिला महिला अस्पताल में तैनात एक चिकित्सक पर भ्रष्टाचार समेत लंबे समय तक एक ही जगह जमे रहने की शिकायत उप मुख्यमंत्री से की गई है। साथ ही प्राइवेट प्रैक्टिस का भी आरोप लगाया है। पत्र में कहा है कि प्रशासन से शिकायत के बाद भी कोई ठोस कदम नहींं उठाया गया है।
विज्ञापन

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन मौर्य ने शिकायती पत्र में कहा है कि महिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक 16 वर्ष से कार्यरत हैं। आरोप लगाया कि अस्पताल के निकट चिकित्सक अपना आवास बनाया है। जहां पर वह निजी प्रैक्टिस करते है। अस्पताल में आने वाले रोगियों को आवास पर भी बुलाया जाता है। प्रकरण की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

---
सीएमएस का पत्र वायरल, हड़कंप
जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनिल कुमार का अर्धशासकीय पत्र इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। पत्र में उन्होंने लिखा है कि लेवल तीन के डॉक्टर का कार्य-व्यवहार ठीक नहीं है। मरीजों को गुमराह कर निजी अस्पताल ले जाने को मोबाइल से प्रेरित करते हैं। डॉक्टर का स्थानांतरण दूरस्थ किए जाने का अनुरोध किया है। हालांकि, पत्र में डिस्पैच नंबर तक नहीं है। सीएमएस ने ऐसे किसी भी आदेश से इन्कार किया है। सीएमएस ने कहा कि पत्र कहां से वायरल हुआ, इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed