{"_id":"689ce1fb7e379c1c6b08d15a","slug":"complaint-boxes-will-be-installed-in-schools-children-will-be-able-to-express-their-views-basti-news-c-207-1-bst1004-141955-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: स्कूलों में लगाई जाएगी शिकायत पेटिका, बच्चे कह सकेंगे अपनी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: स्कूलों में लगाई जाएगी शिकायत पेटिका, बच्चे कह सकेंगे अपनी बात
विज्ञापन
- पेटिकाओं में मिलने वाली शिकायतों का होगा त्वरित निस्तारण
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। निजी व सरकारी विद्यालयों में एक ऐसी पेटिका लगाई जाएगी जहां विद्यार्थी अपनी शिकायत दे सकें। इन पेटिकाओं में मिलने वाली शिकायतों का अभिभावक शिक्षक समिति समीक्षा करेगी। फिर इन शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए।
यह निर्देश महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने सभी बीएसए को लिखे पत्र में दिए हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग ब्लॉक व जिला स्तर पर ऐसी व्यवस्था करें कि बच्चों की शिकायत व कार्रवाई की समीक्षा की जा सके। उन्होंने कहा कि ऐसे स्कूल जिसमें छात्रावास हैं, इसमें एक ऐसी व्यवस्था की जाए, जहां बच्चे अपनी बात को आसानी से रख सकें।
उन्होंने कहा कि एक शिकायत पेटिका भी हर स्कूल में होनी चाहिए, जिसमें स्टूडेंट्स शिकायत दे सकें। शिक्षक समिति शिकायतों की अभिभावक समीक्षा करें। साथ ही शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विभाग ने राष्ट्रीय बालक अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देश का हवाला देते हुए कहा है कि इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने कहा कि आरटीई के नियमों का अनुपालन कराते हुए किसी बच्चे को न तो शारीरिक दंड दिया जाएगा और न ही उसका मानसिक उत्पीड़न किया जाएगा। इसका उल्लंघन करने वालों पर अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
-- -- --
जिले के कई स्कूलों में पहले से ही शिकायत पेटिका लगाई जा चुकी है। कई बार शिकायत पेटिकाएं रात में बाहरी लोग चुरा ले जाते हैं। जिन स्कूलों में शिकायत पेटिकाएं नहीं होंगी उनमें शिकायत पेटिकाएं शीघ्र लगवा दी जाएंगी।
-अनूप कुमार, बीएसए