फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Compensation of 2.65 crore credited to the accounts of 2,222 flood-affected farmers.

Basti News: बाढ़ प्रभावित 2222 किसानों के खाते में पहुंची 2.65 करोड़ की क्षतिपूर्ति

Tue, 13 Oct 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Compensation of 2.65 crore credited to the accounts of 2,222 flood-affected farmers.
कलेक्ट्रेट में आपदा रात चेक प्रदान करते जनप्रतिनि​धि स्रोत सूचना विभाग
बस्ती। बाढ़ और अतिवृष्टि से फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए सोमवार को जिले के 2222 किसानों के बैंक खातों में 2 करोड़ 65 लाख 66 हजार रुपये की राहत राशि भेजी गई। सर्वे के अनुसार, हर्रैया और सदर तहसीलों में अब तक 8457 किसान प्रभावित हुए हैं। इन किसानों की 4002 हेक्टेयर फसल को क्षति पहुंची है। प्रभावित किसानों को करीब सात करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति दी जानी है। राहत राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में अंतरित की जा रही है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को कृषि निवेश अनुदान एवं राहत सहायता वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के संबोधन का सीधा प्रसारण सुनाया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी आदि जनप्रतिनिधियों ने हर्रैया तहसील के 20 और सदर तहसील के 10 किसानों को प्रतीकात्मक चेक वितरित किए।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार किसान हित में काम कर रही है। किसान समृद्ध तो उत्तर प्रदेश समृद्ध के संकल्प को साकार करने के लिए किसानों को राहत दी जा रही है। अब किसानों को सहायता राशि के लिए किसी बिचौलिए के पास जाने की जरूरत नहीं है। धनराशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जा रही है। कार्यक्रम में हर्रैया विधायक के प्रतिनिधि सरोज मिश्रा, कप्तानगंज विधायक के प्रतिनिधि गुलाब सोनकर, सदर विधायक के प्रतिनिधि मो. सलीम अहमद, एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह, प्रधान संघ के अध्यक्ष सरवन तिवारी, अपर जिलाधिकारी ज्ञानचंद्र गुप्ता और उप जिलाधिकारी हर्रैया प्रद्युम्न कुमार, राजेश यादव, विनय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
हर्रैया और सदर के किसानों को मिला लाभ
हर्रैया तहसील से महेंद्र सिंह, उमेश कुमार सिंह, शर्मिला, रामदेव यादव, लाल मोहम्मद, सुखई, राम प्रताप, फूलचंद्र, परशुराम, लक्षीराम, राकेश कुमार निषाद, राम पियारे, राम जगत, हरिश्चंद्र, राम विलास, विजय बहादुर, राम पांडेय, अरुण कुमार पांडेय, कोदई और मनकू को चेक वितरित किए गए। वहीं, सदर तहसील से मुन्ना राम, रामफेर, अवधेश, गेनालाल, सुनील, संदीप कुमार, रामवृक्ष यादव, गंगा राम, राज बहादुर और तारा सिंह को प्रतीकात्मक रूप से चेक दिए गए। इन किसानों के खाते में 10 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक भेजे गए।

जनपद को मिले 7.5 करोड़
बस्ती। जिले में फसल क्षतिपूर्ति के लिए किसानों को 7.5 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। किसानों को डीबीटी के जरिये भुगतान किया जाएगा। बाढ़ के चलते कई इलाकों में धान फसल को नुकसान पहुंचा है। एडीएम ज्ञानचंद्र ने बताया कि चक्रवात तुफान में फसल क्षतिपूर्ति का कोई आकड़ा नहीं है। जो धनराशि आई है वह बाढ़ में प्रभावित किसानों के लिए है। सात करोड़ 50 लाख 40 हजार 982 रुपये मिले हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed