फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Company hesitant in giving details of consumers

Basti News: उपभोक्ताओं का ब्यौरा देने से कतरा रही कंपनी

Mon, 29 Jan 2024 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 29 Jan 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Company hesitant in giving details of consumers
बड़ी संख्या में उपभोक्ता कर रहे हैं मीटर न लगने की शिकायत
विज्ञापन




नोडल अभियंता भी नहीं बता पा रहे संख्या

संवाद न्यूज एजेंसी



बस्ती। दो साल पहले जिले के दो लाख से अधिक उपभोक्ताओं के परिसर में मीटर लगाने का ठेका बेसिल कंपनी को दिया गया था। कंपनी को ग्रामीण उपभोक्ताओं के परिसर में मीटर लगाना था। काम समाप्त हो चुका है। मगर, कितने उपभोक्ताओं के परिसर मेंं मीटर लगाया गया इसका ब्यौरा बिजली निगम में मौजूद नहीं है। अब जब उपभोक्ता परिसर में मीटर न होने की शिकायत कर रहे हैं तो निगम अधिकारी इसकी सटीक जवाब नहीं दे पा रहे हैं।

पता चला कि निगम के मीटर सेक्शन में भी इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं हैं। बेसिल कंपनी के प्रतिनिधि सन्नी सिंह से बात की गई तो गोल मटोल जवाब देकर किनारा कस लिए। उन्होंने बताया कि जितने मीटरों का टेंडर हुआ था सब लगाए जा चुके हैं। अब काम बंद हो चुका है। ऐसे में सटीक डाटा बता पाना संभव नहीं है। अनमीटर्ड टू मीटर योजना के नोडल अवर अभियंता रहे शिव कुमार ने बताया कि याद नहीं है कि कितने मीटरों की एमबी उन्होंने की थी। मगर, योजना के तहत जो लक्ष्य था, उसे पूरा किया गया है।
विज्ञापन




परिसर में मीटर न लगने और बिल पर मीटर संख्या चढ़ने से उपभोक्ता परेशान हैं। बिल रीडर बिना परिसर की जांच किए मनगढ़ंत रीडिंग डालकर मासिक बिल तैयार कर रहे हैं। हमने ग्रामीण क्षेत्र के एक मीटर रीडर से बात की तो उसने बताया कि गांवों में कंपनी की ओर से गिने चुने मीटर लगाए गए हैं। जिन परिसरों में मीटर नहीं है, वहां भी मीटर नंबर डालकर लेजर बना दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


...



ऐसे पकड़ में आया मामला

एकमुश्त समाधान योजना में जब निगम ने अभियान चलाकर उपभोक्ताओं को बिल भेजा तो उसमें मीटर नंबर अंकित था। यह देखकर उपभोक्ता सन्न रह गए कि परिसर पर मीटर नहीं लगा, ऐसे में रीडिंग आधारित बिल कैसे भेजा जा रहा है। इसकी शिकायत उपभोक्ता उपखंड व खंड अधिकारियों से करने लगे। एक उपखंड अधिकारी ने बताया कि पहले तो लगा कि उपभोक्ता झूठ बोल रहे हैं लेकिन जब इनकी संख्या बढ़ने लगी तो उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया।




...

कोट



तमाम उपभोक्ता परिसर में मीटर न लगने की शिकायत कर रहे हैं। समस्या के समाधान के लिए रेंडम सर्वे कराने की तैयारी की जा रही है। ताकि सही स्थिति का पता चले। बेसिल से भी डाटा मांगा गया है।

-भारत भूषण, अधिशासी अभियंता, मीटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed