फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Commuting disrupted due to waterlogging in Badhaulipur underpass; commuters facing inconvenience.

Basti News: बढौलीपुर अंडरपास में पानी भरने से आवागमन बाधित, राहगीर परेशान

Tue, 14 Jul 2026 12:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Commuting disrupted due to waterlogging in Badhaulipur underpass; commuters facing inconvenience.
बढ़ौलीपुर अंडरपास में भरा पानी। संवाद
बभनान। बभनान रेलवे स्टेशन के बढौलीपुर के अंडरपास में बारिश का पानी भर गया है। जिससे आवागमन बाधित हो गया है। अंडरपास से गुजरने वाली बाइक के सायलेंसर में पानी भरने से गाड़ी खराब हो रही है। वहीं पानी के छींटे उठने से लोगों के कपड़े भी गंदे हो जा रहे हैं। लोगों को रास्ता बदलकर लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण कार्य पूरा होने के पहले ही अंडरपास चालू कर कर दिया गया है। ठेकेदार ने अवशेष कार्य भी ठप कर दिया है। बभनान-गौर रेलवे स्टेशन के बीच गेट संख्या- 221 सी पर स्थित अंडरपास का काफी हद तक निर्माण हो गया है। अंडरपास के दोनों तरफ छाजन न होने से बारिश का पानी एकत्र होने लगा है। एहतियातन इस अंडरपास को बंद भी नहीं किया गया है। अंडरपास में एकत्र पानी बाहर नहीं निकल पा रहा है।
विज्ञापन

इस रास्ते से आने जाने वाले लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। अंडरपास बन जाने से भटहाजंगल, बढौलीपुर, कलादीनपुर, संथुआ, शिवगढ़, सेहरिया गिधनी, शहबाजपुर बढ़या आदि गांव के लोगों का यह मुख्य रास्ता है। इसी रास्ते से लोग नवीन सब्जी मंडी में भी आ जा रहे हैं। पानी भर जाने से लोगों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में आईओडब्ल्यू एसब सिंह ने बताया कि अंडरपास में पानी भर गया है। पानी निकलवाने और उसे सुरक्षा के पूरे इंतजाम करने के लिए ठेकेदार को निर्देशित किया गया है। बहुत जल्द समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed