{"_id":"669ed37154902b9e240c4744","slug":"communicable-disease-campaign-to-saypigs-roaming-in-the-open-basti-news-c-207-1-sgkp1004-120923-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कहने का संचारी रोग अभियान... खुले में घूम रहे सुअर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कहने का संचारी रोग अभियान... खुले में घूम रहे सुअर
Tue, 23 Jul 2024 03:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 23 Jul 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत नगर बाजार में आबादी के बीच घूम रहा पालतु सुअरों का झुंड।
कागजी साबित हो रहा सुअरों को आबादी क्षेत्र से दूर बाड़े में रखने का फरमान
संवाद न्यूज एजेंसी
नगर बाजार। संचारी रोग अभियान का असर जिले में देखने को नहीं मिल रहा है। अभियान के तहत कराई जाने वाली विशेष सफाई, एंटी लार्वा का छिड़काव, फाॅगिंग आदि होता नहीं दिख रहा है। स्थिति यह है कि नागरिकों को जागरूक करने वाली टीम भी क्षेत्र से गायब है।
नगर पंचायत के आबादी क्षेत्र में सुअरों घूम रहे हैं। जबकि संचारी रोग अभियान के तहत इन्हें खुले में छोड़ने पर पालक के विरुद्ध केस दर्ज कराया जा सकता है। सुअर संचारी रोग के वाहक माने जाते हैं। संचारी रोग अभियान के दिशा निर्देशानुसार, सुअरों का बाड़ा आबादी से दूर होना चाहिए। इन्हें खुले में छोड़ना दंडनीय अपराध है।
नगर पंचायत नगर बाजार में इनके खुले में घूमने से नागरिक परेशान हैं। यह जिस मोहल्ले से होकर गुजरते हैं वहां की सड़कें गंदगी से सन जाती है। अधिशासी अधिकारी संजय कुमार राव ने बताया कि सूअरोंं को आबादी से बाहर रखने के निर्देश दिए गए हैं। यदि सुअर पालक इन्हें आबादी में छोड़ रहे हैं तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।