{"_id":"5ed679c58ebc3e90612ffc71","slug":"comissioner-ne-kiy-ninikshan-basti-news-gkp353353175","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ घंटे डॉक्टर व पैरा मेडिकल स्टाफ मरीजों के साथ रहेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ घंटे डॉक्टर व पैरा मेडिकल स्टाफ मरीजों के साथ रहेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ घंटे डॉक्टर व पैरा मेडिकल स्टाफ मरीजों के साथ रहेंगे
बस्ती। कोविड-19 से ग्रसित मरीजों का हाल जानने मंगलवार को मंडलायुक्त अनिल कुमार सागर लेवल-वन हॉस्पिटल, जवाहर नवोदय विद्यालय रुधौली पहुंचे। मरीजों से बातचीत में पाया कि मरीजों का बुखार, ऑक्सीजन लेवल व अन्य प्रकार की जांच नियमित नहीं हो रही है। आयुक्त ने निर्देश दिए कि डॉक्टर, पैरा मेडिकल टीम आठ घंटे के तक पीपीई किट, मास्क व फेस कबर के साथ मरीजों की सेवा में उपलब्ध रहेंगे।
दोपहर 12:00 बजे जवाहर नवोदय विद्यालय पहुंचने पर उन्होंने पाया कि कोरोना संक्रमितों को भोजन का पैकेट सर्व किया जा रहा था। एक फोल्डिंग चारपाई पर पैकेट रखकर कमरे में ले जाया जा रहा था। एक मरीज ने बताया कि यह केवल आज की व्यवस्था है। अक्सर लाइन लगवाकर खाना दिया जाता है। इससे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं होता है। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक दिन भोजन मरीजों के कमरे में दिया जाएगा। प्रत्येक मरीज की सुबह-शाम बुखार, ऑक्सीजन व अन्य जांचें की जाएंगी। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर व पैरा मेडिकल स्टाफ आठ घंटे की ड्यूटी में मरीजों के साथ रहेंगे। उनकी मानसिक व शारीरिक समस्याओं का निदान करेंगे। यहां पर एक रजिस्टर में यह दर्ज होगा कि डॉक्टर कितने बजे अंदर गए और कितने बजे बाहर निकले। मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि वे शासन की ओर से निर्धारित कोरोना मरीजों के इलाज का प्रोटोकाल का पालन कराएं। मंडलायुक्त ने कमरा, बरामदा व दीवार को सैनिटाइजर, फर्स पर पोछा, टायलेट की सफाई, चादरों का बदलना, मरीजों के पास से निकले कूड़े-कचरे का निस्तारण के बारे में भी जानकारी ली। निर्देश दिए कि स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने पर भी व्यक्ति के सामान घड़ी, बैग, बेल्ट, जूता, कपड़ा को अच्छी तरह सैनिटाइज कराएं। इस दौरान डीएम आशुतोष निरंजन ने निर्देश दिए कि प्रभारी चिकित्साधिकारी सभी मरीज का मोबाइल नंबर लेकर एक व्हाट्स एप ग्रुप बनाएंगे। इलाज के दौरान जो भी जानकारी देनी होगी वह इस ग्रुप पर दी जाएगी। इस दौरान एसडीएम रुधौली नीरज प्रसाद पटेल, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सीके वर्मा आदि मौजूद रहे।