{"_id":"5ce987d2bdec22073561c918","slug":"comissioner-inspected-wheat-buying-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी पहुंचे आयुक्त, जांचा खरीद का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी पहुंचे आयुक्त, जांचा खरीद का हाल
Sat, 25 May 2019 11:52 PM IST
राकेश पांडेय
basti
basti
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sat, 25 May 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण करते कमिश्नर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साऊघाट। मंडी परिषद स्थित गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षक करने शनिवार को अचानक आयुक्त अनिल कुमार सागर पहुंच गए। यहां साऊंघाट क्रय केंद्र पर किसानों का गेहूं तौल होते पाया गया। आयुक्त ने केंद्र पर सफाई व्यवस्था को चाक-चौबंद करने तथा किसानों को आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए।
आयुक्त करीब साढ़े बारह बजे अचानक मंडी पहुंचे और वे सीधे क्रय केंद्रों का निरीक्षण करने में जुट गए। यहां खरीद के बाद भंडारित गेहूं के बारे में भी आयुक्त ने एसएमआई से जानकारी ली। साऊंघाट केंद्र पर क्षेत्र के गंधरिया फैज के किसान सुखदेव, पहुरा के ईश्वरदत्त का गेहूं तौल होते पाया गया। उन्होंने सदर क्रय केंद्र का भी निरीक्षण किया। यहां मौजूद किसानों से उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। एसएम आई संजय जायसवाल ने आयुक्त को बताया कि शुक्रवार तक 292 किसानों से 11461 क्विंटल की खरीददारी की जा चुकी है। शनिवार को दिनभर में लगभग 400 क्विंटल की खरीदारी की गई। निरीक्षण के दौरान आरएमओ राजीव मिश्र, डिप्टी आरएमओ गोरखनाथ त्रिपाठी, एसएमआई सदर सुभाष सिंह आदि मौजूद रहे।