{"_id":"6a874e692f804d7bd90446a5","slug":"coming-home-for-rakshabandhan-is-a-challenge-delhi-and-mumbai-trains-are-full-basti-news-c-207-1-bst1005-164705-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: रक्षाबंधन पर घर आना चुनाैती दिल्ली और मुंबई की ट्रेनें फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: रक्षाबंधन पर घर आना चुनाैती दिल्ली और मुंबई की ट्रेनें फुल
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन बस्ती के प्लेटफार्म पर ट्रेन आने का इंतजार करते यात्री संवाद
- फोटो : 1
पुरानी बस्ती। रक्षाबंधन समेत कई त्योहार एक साथ पड़ने से ट्रेनों में यात्रियों का दबाव बढ़ गया है। दिल्ली और मुंबई से घर आने वाले परदेशियों के सामने कंफर्म टिकट का संकट खड़ा हो गया है। बस्ती से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों में 31 अगस्त तक नो-रूम या लंबी वेटिंग चल रही है। ऐसे में यात्रियों को सड़क मार्ग से सफर का सहारा लेना पड़ रहा है।
पर्व के चलते बस्ती रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली दिल्ली और मुंबई रूट की ट्रेनों में आरक्षण की स्थिति बिगड़ गई है। ट्रेन संख्या 22537 कुशीनगर एक्सप्रेस में बृहस्पतिवार को नो-रूम रहा। 21 अगस्त को भी इसमें नो-रूम है, जबकि 22 से 27 अगस्त तक वेटिंग चल रही है। इसी तरह ट्रेन संख्या 12556 गोरखधाम एक्सप्रेस में 20 से 27 अगस्त तक नो-रूम है। 28 अगस्त को 86 की वेटिंग है। वापसी में 29 से 31 अगस्त तक भी इस ट्रेन में नो-रूम की स्थिति बनी हुई है। इससे त्योहार पर घर आने-जाने वाले यात्रियों की मुश्किल बढ़ गई है।
बस्ती से पुणे जा रहे कलवारी निवासी लालू ने बताया कि ट्रेन लेट होने से आगे की यात्रा भी प्रभावित होती है। अमृतसर जा रहे कुलदीप ने कहा कि कंफर्म टिकट के लिए जद्दोजहद करनी पड़ती है।