फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Cold wave and melting will continue for three days

Basti News: तीन दिन तक जारी रहेगी शीतलहर व गलन

Sun, 28 Jan 2024 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 28 Jan 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Cold wave and melting will continue for three days
30 तक चटख धूप निकलने की नहीं है संभावना
विज्ञापन

- पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते बढ़ी हुई ठंड
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में गलन और कोहरे का प्रकोप जारी है। शनिवार की सुबह घने कोहरे के चलते दृश्यता महज 10 मीटर दर्ज हुई। अभी तीन दिनों तक शीतलहर जारी रहने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है। शनिवार को दोपहर बाद निकली हल्की धूप से राहत नहीं मिली। उल्टे शाम के समय गलन अधिक हो गई।

शुक्रवार रात से ही कोहरा पड़ने लगा था। सुबह घने कोहरे से हुई। सर्द पछुआ हवा के कारण सुबह स्कूल, कॉलेज जाने वाले बच्चों और ऑफिस जाने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अभी तक दिनों तक शीतलहर और सर्द पछुआ हवा चलती रहेगी। अभी चटख धूप निकलने की संभावना नहीं दिख रही है। बताया कि उत्तर पूर्व राजस्थान व आसपास के क्षेत्र में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। पछुआ हवा चल रही है और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बनी हुई है। 30 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने, घना कोहरा छाए रहने और कोल्ड डे कंडीशन बने रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed