{"_id":"6515db5bfdf52fbc3f0340f8","slug":"cold-is-giving-pain-for-seven-days-and-fever-for-10-days-basti-news-c-207-1-sgkp1004-5041-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सर्दी सात और बुखार 10 दिन दे रहा दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सर्दी सात और बुखार 10 दिन दे रहा दर्द
Fri, 29 Sep 2023 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 29 Sep 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की भीड़। संवाद
गर्मी अधिक होने के कारण ठीक होने में लग रहा ज्यादा वक्त
जिला अस्पताल में बढ़ रहे वायरल से पीड़ित मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जो बुखार दवा लेने पर पांच दिन में ठीक हो जाता है, अब उसके तेवर बदल चुके हैं। सर्दी सात दिन तो बुखार 10 दिन दर्द देने के बाद पीछा छोड़ा रहा है। वह भी अगर नियमित दवा का सेवन करते हैं, नहीं तो बुखार की मियाद बढ़ेगी ही, साथ में गंभीर बीमारी का भी शिकार हो सकते हैं। ऐसा डॉक्टरों का कहना है। डॉक्टरों का कहना है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार गर्मी अधिक पड़ी ररी है। इसकी वजह से बुखार होने के बाद ठीक होने में वक्त लग रहा है।
मौसम में बदलाव के साथ संक्रामक बीमारियांं पांव पसाती हैं। हर वर्ष इस सीजन में बड़ी संख्या में लोग सर्दी-जुकाम, बुखार का शिकार होते हैं। इस समय घर-घर में लोग वायरल के शिकार हो रहे हैं। इस वर्ष बुखार का तेवर बदल गया है। जो बुखार और जुकाम पांच दिन में ठीक हो जाता था अब सर्दी-जुकाम सात दिन और बुखार 10 दिन में ठीक हो रहा है। जबकि पहले एक ही साथ दोनों ठीक हो जाता था। जिला अस्पताल की ओपीडी में 900-1000 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। इसमें 30 प्रतिशत से अधिक वायरल वाले हैं। इसमें बच्चों के अलावा अन्य उम्र के लोग भी शामिल हैं।
वहीं, इमरजेंसी की बात करें तो हाई फीवर वाले 20 मरीज रोज भर्ती किए जा रहे हैं। वायरल के हर मरीज की यही शिकायत है कि डॉक्टर साहब दवा खा रहे हैं, लेकिन पांच-छह दिन खाने बाद भी ठीक नहीं हुआ। पता नहीं क्यों बुखार नहीं छोड़ रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि मौसम का बदलाव है, इसलिए बुखार की समय सीमा बढ़कर 10 दिन हो गई है। इसमें लापरवाही की तो समय सीमा बढ़ जाएगी और स्थिति गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन
...
कोट
पिछले वर्ष से तुलना करें तो फीवर का तेवर कुछ बदला है। इस वर्ष वायरल 10 दिन तक रह रहा है। वह भी लगातार दवा लेने के बाद जुकाम ठीक होने में सात दिन और बुखार को सही होने में 10 दिन का समय लग रहा है। जबकि पिछले वर्ष तक वायरल होने पर जुकाम और बुखार दोनों एक साथ ठीक हो जाता था। इसमें कहीं न कहीं मौसम का असर है। पिछले वर्ष की तुलना में गर्मी अधिक है, यह भी एक कारण है।
-डॉ. रामजी सोनी, चिकित्सक, जिला अस्पताल