फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Cold increases due to westerly wind

Basti News: पछुआ हवा के थपेड़ों से बढ़ ठंड... गलने से कांपे लोग

Mon, 29 Jan 2024 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 29 Jan 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Cold increases due to westerly wind
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। मौसम की मार अब आम लोगों पर भारी पड़ रही है। रविवार को सर्द पछुआ हवा के झोकों से ठिठुरन और बढ़ गई। बादल छाए रहे। गलन भरी ठंड से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर 2:30 बजे करीब आधा घंटे के लिए सूरज के दर्शन हुए, लेकिन बादलों के कारण धूप बहुत हल्की रही। इससे राहत मिलने के बजाय शाम होते-होते ठिठुरन बढ़ गई। शाम छह बजते ही हाथ-पैर ठंडे पड़ने लगे।

रविवार को अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सुबह छह बजे तक दृश्यता शून्य रही। शनिवार रात आठ बजे से ही शीतलहर का प्रकोप शुरू हो गया था। नौ बजे रात तक दृश्यता लगभग शून्य हो गई। मौसम विज्ञानी डॉ. अमर नाथ मिश्र ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 31 जनवरी तक शीतलहर बनी रहेगी। फरवरी की शुरुआत में राहत के आसार दिख रहे हैं।
विज्ञापन

शहर हो या फिर गांव सर्द हवाओं ने लोगों को झकझोर दिया। सुबह से ही चली बर्फीली हवा ने लोगों को घर से न निकलने पर मजबूर कर दिया। हाड़ कंपकंपा देने वाली कड़ाके की ठंड से लोग बेहाल दिखे। सर्दी के कारण रोजी-रोटी के लिए घर से बाहर निकलनेे वाले दुकानदार ठंड से कांपते हुए दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन विभाग की बसें हों या फिर निजी वाहन, दिन में भी रेंगते हुए चले। सर्दी से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। धूप निकलनेे से जरूर लोगों को कुछ हद तक राहत मिली, लेकिन शाम होते ही फिर ठंड ने लोगों को बेहाल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed