{"_id":"676b3cf7d237b9473600d945","slug":"cold-increased-due-to-light-drizzle-no-sunlight-basti-news-c-207-1-sgkp1006-129350-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: हल्की बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड, नहीं निकली धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: हल्की बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड, नहीं निकली धूप
Wed, 25 Dec 2024 09:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 25 Dec 2024 09:58 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के बाद अलाव जाकर तापते यात्री और आसपास के लोग
अधिकतम तापमान भी घटकर दो डिग्री सेल्सियस नीचे आया
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। दिसंबर के आखिरी सप्ताह में सर्दी के मौसम ने रौद्र रुख अख्तियार करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को दिनभर धूप नहीं निकली। अधिकतम तापमान भी घटकर दो डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। हालांकि, न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बुधवार को धूप निकलेगी। मगर, तापमान में खास फर्क पड़ने की संभावना नहीं है।
मंगलवार की सुबह हल्के कोहरे के साथ हुई। लोगों ने समझा रोज की तरह धूप निकल आएगी। मगर, दिन चढ़ने के साथ बदल घना होता गया। दोपहर बाद वाल्टरगंज सहित कुछ क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इस सबके बीच अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वातावरण में करीब 75 प्रतिशत नमी आंकी गई। मौसम का बदला रुख लोगों को खूब रास आया। बाजार में भी चहल-पहल रही। गर्म कपड़ों की दुकानों पर मफलर, टोपी, दस्ताने की बिक्री बढ़ गई है।
उधर, रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को ठंड में सिकेड़े देखा गया। बाहर टैक्सी स्टैंड पर लोग अलाव जलाकर तापते नजर आए। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डाॅ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि आने वाले तीन-चार दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह से बने रहने के आसार हैं।

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता । संवाद
विज्ञापन