फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   cold in basti

सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा मंगलवार

Tue, 04 Jan 2022 11:13 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
cold in basti
सल्टौआ में आग तापते लोग। संवाद - फोटो : BASTI
सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा मंगलवार
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान सात और अधिकतर 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई गलन, दिन पर छाई रही धुंध, धूप भी नहीं निकली
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बर्फीली हवाओं ने ऐसी ठिठुरन बढ़ाई कि जिले में मंगलवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। धूप नहीं निकलने और कोहरा छाए रहने से अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बाहर निकलने वालों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। वहीं घर में हीटर-ब्लोअर के बिना कंपकंपी छूटती रही। धुंध की वजह से सड़कों पर आवागमन में काफी दिक्कत हुई।
जानकारों का कहना है कि मकर संक्रांति तक इसी तरह का मौसम रहेगा। इस दौरान शीतलहर, पाला, बारिश, कोहरा और ओले गिरने की आशंका है। अगले 24 घंटे के भीतर बादल और बूंदाबांदी के आसार हैं। बर्फीली पछुवा हवा चल सकती है, जिससे तापमान औसत से चार-पांच डिग्री नीचे रह सकता है। वहीं, धूप कम होने से फसलों पर विपरीत असर पड़ सकता है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र के मुताबिक, उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण गलन में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि बुधवार को हवा की गति कम होगी और थोड़ी बदली देखने को मिल सकती है। इस दौरान ठंड से तो कुछ राहत मिलेगी, लेकिन बदली के कारण धूप कम हो सकती है।
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित
ठंड के असर से आम जनजीवन काफी प्रभावित रहा। रोजमर्रा के काम समय पर नहीं हो पा रहे हैं। अलाव का माकूल इंतजाम न होने से पटरी दुकानदारों, यात्रियों, रिक्शा चालकों को ठिठुरते देखा गया। सर्दी से बचने के लिए ऊनी कपड़े पहनकर बाहर निकले लोग भी ठंड से परेशान दिखे। रात के वक्त गांधीनगर, पुरानी बस्ती, मंगल बाजार आदि व्यावसायिक इलाकों में चहल-पहल कम देखी गई। कड़ाके की सर्दी में राहगीरों व दोपहिया वाहन चालकों की मुसीबत बढ़ गई है। देर शाम बाइक चलाते समय गलन के कारण हाथ सुन्न पड़ गए। नेहरू तिराहा, रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित सार्वजनिक स्थलों पर गरीब व बेसहारा लोग ठंड से ठिठुरते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंड कर रही बीमार, खानपान पर विशेष ध्यान दें डायबिटीज के मरीज
बस्ती। हाड़ कंपा देने वाली ठंड लोगों को बीमार भी कर रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी हो या चिल्ड्रेन वार्ड, हर जगह मरीजों की संख्या बढ़ी है। जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. रामजी सोनी का कहना है कि तापमान में तेजी से गिरावट के कारण शरीर को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है। कोहरा और ठंड दिल के रोगियों के लिए सबसे खतरनाक है। जब भी रजाई या गर्म बिस्तर से बाहर निकलना हो तो बाहरी तापमान से संतुलन बनाकर निकलें। जहां तक संभव हो मार्निंग वॉक से परहेज करें। यदि आवश्यक हो तो शरीर के हर अंग को गर्म कपड़ों में लपेट कर देर से निकलें। कुहरे और धुएं से यथासंभव दूर रहें। इससे सांस लेने में तकलीफ होती है और ब्रांकाइटिस नामक बीमारी घेर लेती है। डायबिटीज के मरीजों को खानपान में विशेष ध्यान देना चाहिए। डॉक्टर के संपर्क में रहकर शुगर लेवल की जांच कराएं। जरा सी लापरवाही से हार्ट व ब्रेन अटैक का खतरा बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed