{"_id":"63bc4dc3c611141e8d3868de","slug":"cold-and-fog-continue-in-basti-basti-news-gkp4637849118","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कड़ाके की ठंड जारी, घने कोहरे से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कड़ाके की ठंड जारी, घने कोहरे से परेशानी
विज्ञापन
ठंड से बचने के लिए आग तापते लोग।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ाके की ठंड जारी, घने कोहरे से परेशानी
- पांच डिग्री न्यूनतम और 12 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान
- आलू और टमाटर की फसल को हो सकता है नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में ठंड और कोहरे का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को न्यूनतम तापमान पांच और अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार ठंड से आलू और टमाटर की फसलों को भारी नुकसान होने की संभावना है।
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मंगलवार को घना कोहरा होने का अनुमान है। सुबह 10:00 बजे तक दृश्यता 30 मीटर के आसपास रहने का अनुमान है।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि मंगलवार को भी शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। दक्षिण पश्चिम हवाओं का प्रवाह बंद नहीं हुआ है, जिसके कारण कड़ाके की ठंड बरकरार रहेगी।
लगातार पड़ रही ठंड के कारण पशुओं को भी काफी दिक्कतें आ रही हैं। उधर सड़कों पर सुबह के वक्त काफी कम लोगों की आवाजाही दिख रही है। बाजार में भी चहल-पहल कम है। सोमवार को दोपहर दो बजे हल्की धूप निकली लेकिन हवा के कारण वह भी बेअसर रही।
विज्ञापन
ठंड के बीच बाजारों में भी बुरा असर पड़ा है। दुकानदारों का कहना है कि पहले की अपेक्षा काफी कम ग्राहक आ रहे हैं। लोग केवल जरूरी सामानों की ही खरीदारी कर रहे हैं। सोमवार को दफ्तरों में भी उपस्थिति कम रही। कर्मचारी देर से दफ्तर आए।