फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Cold and cough are not leaving us...the problem of pyorrhea in teeth is increasing

Basti News: सर्दी-जुकाम नहीं छोड़ रहा...दांत में पायरिया की बढ़ रही समस्या

Sun, 19 Oct 2025 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 19 Oct 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Cold and cough are not leaving us...the problem of pyorrhea in teeth is increasing
जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीज की जांच करते वरिष्ठ फिजी​शियन डॉ. रामजी सोनी
बस्ती। जिला अस्पताल में सर्दी-जुकाम और पेट दर्द के ऐसे रोगी आ रहे हैं, जो लंबे समय तक इससे परेशान हैं। ऐसे मरीजों की संख्या फिजीशियन कक्ष में बढ़ी है। वहीं पायरिया की शिकायत लेकर दंत विभाग में मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

बताया गया कि दांतों को स्वस्थ रखने के लिए सफाई जरूरी है। इसमें लापरवाही से बैक्टीरिया के इंफेक्शन से पायरिया की चपेट में लोग आ रहे हैं।
मसूड़ों और दांतों में दर्द, खून आने, दांत हिलने आदि की समस्या लेकर रोजाना 50 से 60 मरीज जिला अस्पताल और इतने ही मरीज मेडिकल कॉलेज पहुंच रहे हैं। डॉक्टर परीक्षण के बाद दवा के साथ सावधानी बरतने तथा अच्छी तरह से दांत की सफाई करने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

चिकित्सकों का कहना है कि दांतों की ठीक से सफाई न होने से पायरिया से लोग ग्रसित हो रहे हैं। इसमें दांतों और मसूड़ों में दर्द, मुंह से बदबू आना, मसूड़ों में सूजन, खून आना, दांत हिलने की समस्या हो रही है। जिला अस्पताल में मशीन से दंत रोग के उपचार की भी सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिजीशियन डॉ. रामजी सोनी ने बताया कि सर्दी-जुकाम और पेट दर्द के कई ऐसे रोगी आ रहे हैं, जिनमें कई दिनों यानी महीनों तक यह समस्या बनी हुई है।
ऐसे मरीजों की जांच कराई जा रही है। संक्रमण मिलने पर उसी के अनुसार दवा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed