{"_id":"650ca47004f920ed290b7f6a","slug":"coach-attendants-foot-slipped-leg-amputated-basti-news-c-207-1-sgkp1002-4746-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे कोच अटेंडेंट का पैर फिसला, पांव कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे कोच अटेंडेंट का पैर फिसला, पांव कटा
Fri, 22 Sep 2023 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 22 Sep 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
सामान लेने के लिए स्टेशन के पीछे दुकान पर गया था अटेंडेंट
संवाद न्यूज एजेंसी
बभनान, बस्ती। रक्सौल से दिल्ली के आनंद बिहार जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ते समय वातानुकूलित कोच के अटेंडेंट का पैर फिसल गया। इससे उसका बायां पैर कमर के नीचे से कटकर अलग हो गया। गंभीर हालत में आरपीएफ के जवानों ने उसे एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार देर शाम करीब 7:00 बजे सत्याग्रह एक्सप्रेस गोरखपुर से दिल्ली की तरफ जा रही थी। बभनान रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही एसी कोच का अटेंडेंट ट्रेन से उतर कर कुछ सामान खरीदने रेलवे स्टेशन के पीछे चला गया। जब वह सामान खरीद कर प्लेटफार्म पर पहुंचता तो ट्रेन चलने लगी थी। वह दौड़ लगाकर अपने कोच में बैठने की कोशिश करते समय गिर गया।
प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच फंसकर वह कुछ दूर तक घिसटता चला गया। इससे उसका बायां पैर कटकर अलग हो गया। पूछताछ में अपना नाम धनंजय यादव पुत्र मुक्ति नारायण निवासी ग्राम जगधर थाना पलनवा पूर्वी चंपारण मोतीहारी बिहार बताया। आरपीएफ चौकी प्रभारी बभनान एचआर यादव ने परिजनों को सूचना दी गई है।