फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   CO removed black film from the glass of vehicles

Basti News: सीओ ने हटवाई गाड़ियों के शीशे से काली फिल्म

Mon, 15 Jul 2024 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 15 Jul 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
CO removed black film from the glass of vehicles
रुद्रपुर में गाड़ियों से काला फिलम उतरवाते सीओ अंशुमन श्रीवास्तव।
गाड़ी में काला शीशा और हूटर लगाने पर भरना पड़ेगा जुर्माना
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। पुलिस विभाग की सक्रियता से फर्राटा भरने वाले बाइकर्स, गाड़ी के शीशे पर काला फिल्म और हूटर लगाकर चलने वालों में हड़कंप मचा है। सीओ अंशुमन श्रीवास्तव के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने सोमवार को दर्जन भर गाड़ियों के शीशे से काली फिल्म उतरवाया। पुलिस ने बाइक का साइलेंसर खोलकर फर्राटा भरने वालों की भी खबर ली।
शाम को सीओ के नेतृत्व में नगर में पैदल गश्त कर पुलिस ने तेज रफ्तार में चलने वाले वाले युवाओं की बाइक का चालान किया। आदर्श चौराहे पर सीओ ने चार पहिया लग्जरी गाड़ियों के शीशे पर लगी काली फिल्म निकलवा दी। उन्होंने अवैध हूटर और काली फिल्म लगाकर चलने वाली गाड़ियों का चालान कर जुर्माना ठोकवाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि टीनएजर युवकों के तेज रफ्तार से बाइक चलाने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। पुलिस चार पहिया वाहनों पर काला शीशा लगाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करेगी। नगर में बाइक का साइलेंसर खोल कर स्टंट करने वालों की शिकायत पर कार्रवाई तेज की गई है। यह अभियान आगे भी रोज चलता रहेगा। इस दौरान कोतवाल रतन कुमार पांडेय सहित कोतवाली के एक दर्जन सिपाही मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed