फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   CMS-doctor dispute: Doctors are avoiding work and duty, one resigns

सीएमएस-डॉक्टर विवाद : नौकरी व ड्यूटी से कतरा रहे डॉक्टर, एक का इस्तीफा

Fri, 05 Sep 2025 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 05 Sep 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
CMS-doctor dispute: Doctors are avoiding work and duty, one resigns
बस्ती। जिला महिला अस्पताल में सीएमएस और बाल रोग विशेषज्ञ में हुए हाथापाई मामले में एक और मामला सामने आया है। अचानक एक गायनी ने इस्तीफा देकर अस्पताल में खलबली मचा दी। इसको लेकर तहर-तरह के निहितार्थ निकाले जा रहे। जानकारों ने बताया कि डॉक्टर भी अब माहौल देख नौकरी करने से तौबा कर रहे। कई कर्मी और डॉक्टर विवाद के बाद कार्य में भी असहजता महसूस कर रहे।
विज्ञापन

महिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ और सीएमएस में हाथापाई प्रकरण में जांच चल रही है। इसमें एसआईसी जिला अस्पताल डॉ. खालिद रिजवान अहमद की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी ने जांच की। जिसमें सीएमएस समेत कर्मचारियों का लिखित और मौखिक बयान हुआ, वहीं बाल रोग विशेषज्ञ की अवकाश पर चले जाने के कारण सिर्फ कागजी बयान दर्ज किया गया। अब टीम इस जांच रिपोर्ट को एडी हेल्थ बस्ती मंडल डॉ. रामानंद को सौंप दी है। बताया जा रहा है कि एडी हेल्थ उस रिपोर्ट को शासन में प्रेषित कर दिए हैं। हालांकि, अभी मामला स्पष्ट नहीं हो पाया कि किस वजह से झगड़ा हुआ। विवाद का जड़ क्या था इसको लेकर अब चर्चाएं हो रही है। वहीं गायनोलॉजिस्ट ने घरेलू कारणों से इस्तीफा देने की बात कही है। प्रभारी सीएमएस डॉ. सुधांशु द्विवेदी ने बताया कि गायनोलॉजिस्ट नियमित पद पर थीं, उन्होंने पारिवारिक कारणों से इस्तीफा दिया है। उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन

---
गहराता जा रहा मामला

जिला महिला अस्पताल में डॉक्टर-सीएमएस के विवाद से संकट गहराता जा रहा है। यहां डॉक्टर अब काम से तौबा कर रहे हैं। बाल रोग विभाग के बाद अब गायनी विभाग में संकट है। एक गायनोलॉजिस्ट के इस्तीफा दे संकट और बढ़ गया है। उन्होंने इस्तीफा को व्यक्तिगत कारण बताया है। वहीं, जांच चलने से अभी सभी डॉक्टर, कर्मी व सीएमएस उलझे हुए हैं। बताया गया कि सीएमएस डॉ. अनिल कुमार भी छुट्टी पर गए हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. तैय्यब अंसारी पहले से अवकाश पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed