फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   CMO raids eight private hospitals, issues notice after finding deficiencies

Basti News: सीएमओ ने आठ निजी अस्पतालों में की छापेमारी, कमियां मिलने पर दिया नोटिस

Mon, 22 Jul 2024 02:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
CMO raids eight private hospitals, issues notice after finding deficiencies
बस्ती। सीएमओ डॉ. आरएस दुबे ने रविवार को निजी अस्पतालों में छापेमारी की। इस दौरान चार अस्पताल बगैर रजिस्ट्रेशन के संचालित होते पाए। जबकि तीन अस्पतालों में पंजीकरण में उल्लिखित डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टॉफ मौजूद नहीं मिले। सीएमओ ने इन सभी अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी जवाब तलब किया है। तीन जांच सेंटरों पर बिना चिकित्सक के यूएसजी मशीन संचालित होते पाई गई। इन मशीनों को जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन

जेएम हॉस्पिटल, गायत्री क्लिनिक, श्रीराम हॉस्पिटल, उदया हॉस्पिटल और बस्ती केयर हॉस्पिटल बगैर रजिस्ट्रेशन के ही संचालित होते पाया गया। चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टॉफ भी मानक के अनुसार मौजूद नहीं पाए गए। बावजूद इसके मरीजों का उपचार होते पाया गया। जबकि स्टेशन रोड स्थित डिसेंट मल्टी हॉस्पिटल चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टॉफ मौजूद नहीं पाए गए। इसके अलावा भारत हॉस्पिटल और बस्ती ट्रामा सेंटर में पंजीकरण में उल्लिखित डॉक्टर और स्टॉफ नहीं मौजूद मिले। सीएमओ ने इनसे संबंधित संचालकों को नोटिस जारी किया है। वहीं ब्लॉक रोड स्थित अमित हॉस्पिटल में बिना चिकित्सक के पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन और बिना रजिस्ट्रेशन के एक्सरे मशीन संचालित होती पाई गई। एसएस डायग्नोस्टिक सेंटर और लक्ष्मी हॉस्पिटल में बगैर चिकित्सक के ही पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन संचालित होते पकड़ी गई है। सीएमओ ने इन मशीनों को जब्त करा लिया है। कहा कि यदि अविलंब इन अस्पताल संचालकों द्वारा स्पष्टीकरण नहीं दिया गया तो आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed