फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   CM will address election rally tomorrow

Basti News: कल चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे सीएम

Wed, 03 May 2023 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 03 May 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
CM will address election rally tomorrow
बस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार चार अप्रैल को चुनावी जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैं। वह राजकीय इंटर कालेज परिसर में दोपहर 12 बजे पहुंचेंगे। जहां नगर निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों की जीत के लिए लोगों से पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे और कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका बस्ती व के नगर पंचायतों से भी भाजपाई इस जनसभा में हिस्सा लेने के लिए आ रहे हैं। माना जा रहा है कि चुनाव के ठीक सात दिन पहले मुख्यमंत्री का आना कहीं न कहीं भाजपा प्रत्याशियों की राह आसान कर सकता है। चुनाव कार्यालय प्रभारी अमृत कुमार वर्मा ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं से लेकर प्रशासन कार्यक्रम की तैयारी में जुट गया है। इसको लेकर किसान मोर्चा, पिछड़ा मोर्चा, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, प्रबुद्ध वर्ग, व्यापारी वर्ग, अधिवक्ता वर्ग, चित्रांश क्लब, महिला विंग सहित अन्य वर्ग समूहों की बैठकें शुरु हो गई हैं। सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा है कि यह रैली बेहद महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक रहेगी। सभी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। उत्साहित कार्यकर्ता शहर वासियों से कार्यक्रम में पहुंचने के लिए-डोर टू-डोर जनसंपर्क करने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed