फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   CM inaugurated the fifth phase of Mission Shakti program in Harraiya.

Basti News: हर्रैया में मिशन शक्ति कार्यक्रम के पांचवें चरण का सीएम ने किया शुभारंभ

Sun, 21 Sep 2025 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 21 Sep 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
CM inaugurated the fifth phase of Mission Shakti program in Harraiya.
हर्रैया। मिशन शक्ति कार्यक्रम के पांचवें चरण का वर्चुअल शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। थाना परिसर में बड़ी स्क्रीन के माध्यम से कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी संजय सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं और छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मिशन शक्ति कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को भयमुक्त कर समाज में आगे बढ़ने के लिए वातावरण तैयार करना है। बताया कि समय और समाज बदल चुका है और महिलाएं अब सभी क्षेत्रों में सक्रिय होकर अपना योगदान दे रही हैं। प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने कहा कि बेटियां केवल घरेलू कामकाज तक सीमित नहीं हैं, बल्कि परिवार की अहम सदस्य बनकर घरेलू फैसलों में अपनी भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने महिला अपराधों को रोकने के लिए बनाए गए कानूनों के बारे में भी जानकारी दी और कहा कि महिलाएं अपने ऊपर होने वाले अपराधों से डरें नहीं, बल्कि निर्भय होकर अपने माता-पिता, शिक्षक और पुलिस को बताएं। प्राथमिक विद्यालय चमरहिया की प्रधानाध्यापिका भारती शुक्ला ने कहा कि मिशन शक्ति कार्यक्रम महिलाओं में प्रशासन, पुलिस और समाज के प्रति विश्वास पैदा करता है। कार्यक्रम में संतोष कुमार शुक्ल, विनोद कुमार शुक्ल, विनोद वर्मा, गिरजेश सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed