फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   CM awarded to students

सीएम ने दिया मेधावियों को सम्मान, खिल उठे चेहरे

Thu, 03 Nov 2022 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
CM awarded to students
मुख्यमंत्री ने दिया मेधावियों को सम्मान, खिले चेहरे
विज्ञापन

बस्ती/गौर/बनकटी। अमर उजाला की ओर से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 2021-22 के मेधावियों को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया। जिले में मेधा का परचम लहराने वाले हाईस्कूल के टॉपर्स निकुंज वर्मा और इंटर के सुबोध पांडेय को बृहस्पतिवार को सम्मान पाने के बाद उनके चेहरे खिल उठे।
दोनों मेधावियों ने अमर उजाला का धन्यवाद दिया। कहा कि ऐसा सुखद पल जीवन में कभी नहीं आया। एचएलबी इंटर कॉलेज हलुआ बाजार गौर के हाई स्कूल के जिला टॉपर्स निकुंज वर्मा व शिवम इंटरनेशनल एकेडमी कराहपिठिया बनकटी के इंटर टॉपर्स सुबोध पांडेय बुधवार को दोपहर में ही अभिभावकों के साथ राजधानी पहुंच गए। सम्मान को लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह था। गोमती नगर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित सम्मान समारोह में अमर उजाला की ओर से व्यापक रूप से सजाए गए होर्डिंग और पोस्टर के नजदीक पहुंचकर टॉपर्स अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर खुशी महसूस करने लगे।
विज्ञापन

गौरवमयी क्षण को लेकर दोनों विद्यार्थी और उनके अभिभावकों ने कहा कि कभी सोचा नहीं था कि इस तरह का सम्मान बच्चों को मिलेगा। लेकिन, अमर उजाला के प्रयास से मुख्यमंत्री से सम्मानित होने का अवसर मिला। इन लोगों ने कहा कि जीवन के इस खुशी का पल हमेशा के लिए यादगार बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निकुंज के पिता राजेंद्र प्रसाद वर्मा व एचएलवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजकुमार वर्मा एवं सुबोध पांडेय के पिता बबलू पांडे, माता माया पांडेय एवं शिवम इंटरनेशनल एकेडमी के प्रधानाचार्य अवधेश चौधरी ने छात्रों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों मेधावियों ने गांव, क्षेत्र व विद्यालय का नाम दोनों रोशन करते हुए जिले को गौरवान्वित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed