{"_id":"669d821f81f9548bbd05bd14","slug":"cleanliness-and-no-awarenesscommunicable-disease-campaign-limited-to-papers-basti-news-c-207-1-sgkp1004-120856-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सफाई न जागरुकता... कागजों में सिमटा संचारी रोग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सफाई न जागरुकता... कागजों में सिमटा संचारी रोग अभियान
विज्ञापन
बस्ती। जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चल रहा है। लेकिन इसका असर देखने को नहीं मिल रहा है। संचारी रोगों से बचाव के लिए सफाई सबसे जरूरी बताई जाती है। लेकिन, नगर पालिका व ग्राम पंचायतों में सफाई को लेकर कोई प्रभावी कार्य होता नहीं दिख रहा है। शहर से लेकर गांव तक हर जगह गंदगी फैली हुई है।
संचारी रोग नियंत्रण के लिए सफाई अनिवार्य है। यदि नियमित सफाई कार्य चलता रहे तो संचारी रोग फैलने के मामलों को प्रभावी रूप से नियंत्रित किया जा सकता है। अभियान के तहत यही नहीं हो रहा है। नगर पालिका की बात करें तो शायद ही कोई ऐसा मोहल्ला होगा जहां पर्याप्त सफाई कराई गई हो। रविवार को हमने शहर के शिव नगर तुर्कहिया, कंचन टोला, तुर्कहिया, बांटा गली आदि इलाकों को देखा जहां सड़क पर नालियों का पानी फैला हुआ दिखा। स्थानीय लोगों ने बताया कि नालियों की मरम्म्त व सफाई न होने से पानी सड़क पर फैल रहा है। दिनभर मच्छर लगते रहते हैं। मच्छर संचारी रोग के वाहक हैं लेकिन इन्हें नियंत्रित करने के लिए शहर में न तो एंटीलार्वा का छिड़काव हो रहा है और न ही फॉगिंग कराई जा रही है।
ग्राम पंचायतों में गंदगी का अंबार
संचारी रोग अभियान ग्राम पंचायतों तक चलाया जा रहा है। लेकिन यह सिर्फ कागजों में चल रहा है। गांवों में सफाई व्यवस्था बेहद खराब है। जगह जगह बारिश का पानी जमा है। झाड़ियों के बीच सड़क रहे कूड़े की बदबू से नागरिक परेशान हैं। लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।