फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Cleaning workers demonstrated for honorarium

Basti News: मानदेय के लिए सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 26 Apr 2023 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 26 Apr 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Cleaning workers demonstrated for honorarium
बनकटी। सफाई कर्मियों ने मानदेय की मांग करते हुए मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। कर्मियों ने आरोप लगाया कि बिना पूर्व सूचना के जनवरी-फरवरी माह में मानदेय से सात दिन का मानदेय काट लिया गया और मार्च का मानदेय अब तक नहीं दिया गया है। अधिशासी अधिकारी के आश्वासन के बाद सफाई कर्मी मान गए।
विज्ञापन

सफाईकर्मी जमाल, जगनरायण, अभिमन्यु पाल आदि ने बताया कि मनमाने तरीके से मानदेय का भुगतान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कभी मानदेय से कटौती कर तो कभी देर से भुगतान कर अफसर कर्मियों का शोषण कर रहे हैं। यदि जल्द भुगतान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पंचायत के 15 वार्डों में आउट सोर्सिंग कंपनी के माध्यम से 102 सफाई कर्मी तैनात किए गए हैं। अधिशासी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि कुछ तकनीकी खामी के चलते मानदेय भुगतान में समस्या आई है। एक दो दिन में भुगतान कर दिया जाएगा। मौके पर अभिमन्यु पाल, गब्बू, अजय कुमार, राकेश, मुकेश, अमरजीत, वीरेंद्र कुमार, कमलेश, राम अवतार, सरजू, महेश कुमार, मिथिलेश कुमार, राजकुमार, रमाकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed