फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Cleaning will gain momentum, JCB and Poclain machines worth Rs 72 lakh have been ordered.

Basti News: सफाई को मिलेगी रफ्तार, 72 लाख की जेसीबी और पोकलेन मशीन मंगाई

Fri, 10 Apr 2026 12:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Cleaning will gain momentum, JCB and Poclain machines worth Rs 72 lakh have been ordered.
बस्ती। शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में नगर पालिका ने एक अहम पहल करते हुए 72 लाख रुपये खर्च कर एक जेसीबी और एक मिनी पोकलेन मशीन की खरीदारी की है। बृहस्पतिवार को इसका शुभारंभ किया गया। बताया गया कि इससे शहर की सफाई व्यवस्था को और गति मिल सकेगी।
विज्ञापन

नगर पालिका के बेड़े में वाहनों की संख्या बढ़ गई है। जिसमें 44 लाख रुपये की जेसीबी, 28 लाख रुपये की एक मिनी पोकलेन को शामिल किया गया है। इन आधुनिक मशीनों की मदद से अब सफाई कार्य और भी तेजी व कुशलता से किया जा सकेगा। इसके साथ ही शहर की संकरी गलियों और मोहल्लों से कूड़ा-कचरा उठाने के लिए ई-रिक्शा और छोटा हाथी वाहन चल रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका द्वारा यह व्यवस्था शहर के सभी 29 वार्डों में लागू की जाएगी, ताकि सफाई व्यवस्था को समग्र रूप से बेहतर बनाया जा सके। ईओ नगर पालिका अंगद गुप्ता ने बताया कि समस्याओं, विशेषकर साफ-सफाई और जलभराव के त्वरित निस्तारण के लिए नगर पालिका परिषद के बेड़े में दो नए वाहन शामिल हो गए हैं। वहीं, जिलाध्यक्ष भाजपा विवेकानंद, चेयरमैन नेहा वर्मा, अंकुर वर्मा, जगदीप श्रीवास्तव, सोने पांडेय आदि ने वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प दोहराया। बता दें कि शहर में रोजाना 80 टन से अधिक कूड़ा निकलता है। कूड़ा उठान करने और सफाई में दोनों नई मशीनें उपयोगी साबित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed