{"_id":"6877ef30b7f75ce2010bed1a","slug":"cleaning-was-done-in-the-wards-under-the-communicable-disease-control-campaign-basti-news-c-207-1-bst1004-140241-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत वार्डों में हुई सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत वार्डों में हुई सफाई
Thu, 17 Jul 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 17 Jul 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत बुधवार को नगर पालिका क्षेत्र के कई वार्डों में साफ-सफाई कराई गई। एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग कराई गई। ईओ अंगद गुप्ता ने बताया कि शहर के चिकवा टोला, स्टेशन रोड, माली टोला समेत कई क्षेत्रों में सुबह और दोपहर में अभियान चलाया गया। नालियों के सिल्ट निकाले गए। सभी सफाई कर्मियों और इंस्पेक्टरों को अभियान के दौरान सफाई व्यवस्था में काेई ढील न बरतने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सफाई व्यवस्था की निरंतर निगरानी की जा रही है। संवाद
भद्रेश्वरनाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
बस्ती। सावन मास के बुधवार को भी भद्रेश्वर नाथ मंदिर समेत जिले के सभी प्रमुख शिव मंदिरों में जलाभिषेक कर पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भद्रेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए सुबह से ही शिव भक्तों तांता लगा था। इसके अलावा भारीनाथ, जागेश्वरनाथ, कड़र, बरवा धाम, कंपनीबाग शिव मंदिर में भी पूजन-अर्चन का दौर सुबह से दोपहर तक चलता रहा। सावन माह के मद्देनजर भद्रेश्वर नाथ मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था के विशेष इंतजाम किये गये है ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को कोई समस्या न हो। शिव मंदिर के आसपास बैरिकेडिंग कर सीमित संख्या में ही वाहनों को आने-जाने दिया जा रहा है। सोमवार को यहां वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद कर दिया जाता है। संवाद