फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Classes up to high school were being run with the recognition of the fifth, the school was sealed

पांचवीं की मान्यता लेकर चला रहे थे हाईस्कूल तक की कक्षाएं, विद्यालय सील

Thu, 29 Sep 2022 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Classes up to high school were being run with the recognition of the fifth, the school was sealed
पांचवीं की मान्यता लेकर चला रहे थे हाईस्कूल तक की कक्षाएं, विद्यालय सील
विज्ञापन

दुबौलिया। क्षेत्र के बेमहरी गांव में संचालित नव किरण बाल विद्या मंदिर को बृहस्पतिवार को बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने बृहस्पतिवार को सील करा दिया। पांचवीं तक की मान्यता लेकर हाईस्कूल तक की कक्षाएं चलाने के आरोप में यह कार्रवाई की गई।
बीएसए ने बताया कि यह विद्यालय बिना मान्यता के संचालित किया जा रहा था। इसमें पढ़ रहे विद्यार्थियों का सरकारी विद्यालयों में दाखिला दिलाया जाएगा। बीएसए ने बताया कि विद्यालय कक्षा पांच तक की शिक्षा देने के लिए मान्यता लेकर हाईस्कूल तक की पढ़ाई करा रहा है। हाईस्कूल तक की शिक्षा देने की अनुमति प्रपत्र विद्यालय के स्टाफ नहीं दिखा पाए।
विज्ञापन

मौके पर मिले विद्यालय से संबंधित अभिलेख व उपस्थिति पंजिका को कब्जे में लेते हुए विद्यालय को सील कर दिया गया है। बीएसए ने बताया कि बिना मान्यता संचालित किए जा रहे विद्यालयों की सूची एसडीएम को सौंप दी गई है। जल्द ही बिना मान्यता वाले विद्यालय बंद करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed