{"_id":"652ae9a63ea7d67e74070626","slug":"class-8-student-ankita-became-beo-for-a-day-basti-news-c-207-1-sgkp1004-5743-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: एक दिन की बीईओ बनीं कक्षा आठ की छात्रा अंकिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: एक दिन की बीईओ बनीं कक्षा आठ की छात्रा अंकिता
Sun, 15 Oct 2023 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 15 Oct 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय पचासी का अवलोकन करती एक दिन की सांकेतिक बीईओ अंकिता पाण्डेय के साथ मौजूद खंड
बीआरसी रामनगर और प्राथमिक विद्यालय पचासी का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
भानपुर। रामनगर ब्लॉक में मिशन शक्ति चतुर्थ के तहत बीईओ नीरज कुमार सिंह ने उच्च प्राथमिक विद्यालय बनवधिया की कक्षा आठ की छात्रा अंकिता पांडेय को एक दिन का सांकेतिक बीईओ बनाया। बतौर खंड शिक्षा अधिकारी अंकिता पांडेय ने सबसे पहले बीआरसी रामनगर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एक स्टाफ अनुपस्थित मिला। मौजूद कर्मियों से पूछने पर उन्हें अवगत कराया गया कि तबीयत खराब होने के चलते एक स्टाफ अवकाश पर हैं। प्राथमिक विद्यालय पचासी पर पहुंचीं अंकिता ने मिड-डे-मील और बच्चों की उपस्थिति पंजिका की जांच ककी। जांच में नामांकन 69 के सापेक्ष 59 बच्चे उपस्थित पाए गए।
उन्होंने बच्चों से पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। बच्चों ने संतोषजनक जवाब दिए। इस बारे में जब अंकिता से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि एक दिन की शिक्षा अधिकारी बनकर च्छा लगा। मेरा सपना है कि आईपीएस बनकर राष्ट्र की सेवा करूं। बीईओ नीरज सिंह ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत छात्रा को एक दिन का सांकेतिक बीईओ बनाकर उसे उत्साहित किया गया है।