फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Class 1 student Himanshu recited the multiplication table of 19, leaving the CDO overwhelmed.

Basti News: कक्षा एक के छात्र हिमांशु ने सुनाया 19 का पहाड़ा, सीडीओ हुए गदगद

Sat, 28 Feb 2026 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 28 Feb 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Class 1 student Himanshu recited the multiplication table of 19, leaving the CDO overwhelmed.
गौर। सदर विकास क्षेत्र के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय परसा जागीर का शुक्रवार को केंद्र सरकार के संयुक्त सचिव विनम्र मिश्रा और सीडीओ सार्थक अग्रवाल ने संयुक्त रूप से विद्यालय का निरीक्षण किया। कक्षा एक के छात्र हिमांशु ने 19 का पहाड़ा सुनाया तो दोनों अधिकारी खुश हो गए और बच्चे की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने विद्यालय में संचालित हो रहे आईसीटी लैब, एलबीडी लैब, इंटरएक्टिव पैनल कक्ष, पुस्तकालय, इको गार्डन, पोषण वाटिका का एक-एक कर गहनता से निरीक्षण करते हुए उसके बारे में अध्यापकों से जानकारी दी। इसके बाद सीडीओ सार्थक अग्रवाल ने बच्चों से संवाद स्थापित करते हुए कई सवाल जवाब किया। कक्षा 8 के छात्र नितिन से सीडीओ ने ताड़ासन के बारे में जानकारी ली तो उसने फौरन उसे करके दिखाया।
विज्ञापन

कक्षा सात के छात्र शनि से टेबल टेनिस खेल के बारे में जानकारी ली और पाॅइंट बनाने के बारे में पूछा तो बच्चे ने तत्काल एक पॉइंट बनाकर दिखाए। इस पर सीडीओ काफी प्रसन्न दिखे और बच्चों का उत्साह बढ़ाया। कहा कि पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय में जिस तरह से प्रतिभाशाली बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, निश्चित तौर पर इस विद्यालय के बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं में नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed