{"_id":"5f16ca198ebc3e9fde705e49","slug":"civil-court-closed-basti-news-gkp358772746","type":"story","status":"publish","title_hn":"हफ्तेभर के लिए बंद हुआ दीवानी न्यायालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हफ्तेभर के लिए बंद हुआ दीवानी न्यायालय
विज्ञापन
सात दिनों के लिए दीवानी न्यायालय बंद
27 जुलाई को खुलेगी अदालत, बेल व रिमांड के होंगे कार्य
बस्ती। जिला जज ज्ञान प्रकाश तिवारी द्वारा दीवानी न्यायालय को एक हफ्ते तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। जिला जज ने बताया कि इस अवधि में बेल व रिमांड का कार्य अवकाश के दिनों की तरह चलता रहेगा।
उन्होंने बताया कि उच्च न्यायालय के दिशा निर्देशों, डीएम की आख्या व एल्डर्स कमेटी के पत्र और खुद संतुष्ट होते हुए दीवानी न्यायालय 24 जुलाई तक बंद करने का आदेश दिया है। उन्होंने बताया कि डीएम ने अपनी आख्या में अवगत कराया है कि कलेक्ट्रेट में एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है जिसे देखते हुए कलेक्ट्रेट 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। कलेक्ट्रेट दीवानी न्यायालय से 250 मीटर की परिधि में आता है। बताया कि कोरोना संक्रमण की स्थितियों को देखते हुए अदालत बंद कर दी गई है।
अधिवक्ताओं को किया जाएगा जागरूक
विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव विनय कुमार जायसवाल ने बताया कि 25 जुलाई को वेबीनार का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मास्टर ट्रेनर अधिवक्ताओं को ‘ई-फिलिंग एंड ई-कोर्ट सेवा’ विषय पर जागरूक करेंगे। बेवीनार 25 जुलाई को दिन में तीन बजे शुरू होगा।