फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   city will be free from polythene

शहर को पॉलीथिन मुक्त कराने में जुटी पालिका

Tue, 10 Jul 2018 11:36 PM IST
basti
basti Updated Tue, 10 Jul 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
city will be free from polythene
लोगों को जागरूक करते कर्मचारी। - फोटो : amar ujala
बस्ती। पर्यावरण और जमीन को प्रदूषण मुक्त बनाने की यहां कवायद शुरू हो गई है। इसे लेकर नगर पालिका परिषद ने पहल की है। मंगलवार को पालिका कर्मी मुख्य बाजार में घूमे और लोगों को पॉलीथिन के खतरों से अगाह किया। इधर पर्यावरण बचाने के लिए ईओ डॉ. मणिभूषण त्रिपाठी ने सभी का आह्वान किया है कि पर्यावरण हमारा मित्र है उसे नुकसान न होने पाए इसके लिए पॉलीथिन का प्रयोग बंद कर दें। 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ व शासन पॉलीथिन को लेकर सख्ती का मन बना चुका है। इसके प्रयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध की समय सीमा 15 जुलाई तय कर दी है। इसके बाद 50 माइक्रॉन से कम के पॉलीथिन प्रयोग करने वालों पर कार्रवाई का डंडा चलेगा। नगर पालिका ने शहरी क्षेत्र में इसका सर्वे शुरू करा दिया है कि कितने पॉलीथिन का प्रयोग हर दिन यहां होता है और इसका स्टोरेज कहां है। पॉलीथिन पर प्रतिबंध के लिए पालिका समूहों, सामाजिक व स्वैच्छिक संगठनों, व्यापारियों प्रतिनिधियों से सहयोग कर पर्यावरण को बचाने का आह्वान कर रहा है।   
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी डॉ. मणिभूषण त्रिपाठी ने कहा है कि पॉलीथिन पर्यावरण का दुश्मन है। चूंकि यह न तो सड़ता है और न गलता है। ऐसे में धरती के भीतर पहुंच कर व जमीन को जहां ऊसर बना रहा है, वहीं, इसे जलाने से भी पर्यावरण को नुकसान होता है। कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप अब केवल 50 या उससे अधिक माइक्रान के ही पॉलीथिन बाजार में प्रयोग में लाए जा सकते हैं। सरकार की नीतियों पर अमल करते हुए इसे प्रयोग न करने के लिए लोगों को पालिका जागरूक कर रही है। कहा कि यह जरूरी है कि भविष्य को कुछ दिया जाए, जिससे आने वाली पीढ़ी का सुख-चैन बरकरार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पॉलीथिन प्रयोग करने वालों पर होगी कार्रवाई
रुधौली। प्रदेश सरकार की मंशा के अनुसार 14 जुलाई की मध्यरात्रि से प्रदेश में पॉलिथिन के बैग पर पूर्णतया प्रतिबंध लगने जा रहा है। नगर पंचायत में इसी शासनादेश को क्रियान्वित करने के लिए मंगलवार को स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष धीरसेन निषाद ने व्यापार मंडल के साथ आपात बैठक की। इसमें संगठन के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं नगर पंचायत की जिम्मेदारों के बीच पॉलीथिन कैरीबैग को प्रतिबंधित करने पर विशेष रूप से चर्चा की गई।  बैठक में शासनादेश के अनुपालन में व्यापार मंडल को चेतावनी देते हुए अध्यक्ष ने उक्त आदेश को पूर्ण रूप से प्रभावी बनाने को सहयोग मांगा। कहा कि किसी भी प्रतिष्ठान, दुकान आदि स्थान पर पॉलीथिन कैरीबैग मिलने पर संबंधित जिम्मेदार पर कठोर कार्रवाई होगी। इस मौके पर लिपिक श्याम बाबू श्रीवास्तव, व्यापार मंडल अध्यक्ष आनंद बहादुर सिंह, रामउग्रह जायसवाल, रवि शंकर गुप्ता, मोहन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed