फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   City roads will not allow you to walk in rain...travel will be risky

Basti News: बारिश में नहीं चलने देंगी शहर की सड़कें... जोखिम भरा होगा सफर

Wed, 26 Jun 2024 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 26 Jun 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
City roads will not allow you to walk in rain...travel will be risky
मालवीय मार्ग और रेलवे स्टेशन मार्ग पर गड्ढों की भरमार, समय रहते नहीं हुई मरम्मत
विज्ञापन

जलभराव के चलते तालाब का शक्ल ले रहीं सड़कें
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बारिश के दिनों में शहर की सड़कों पर चलना आसान नहीं होगा। हर तरफ सफर जोखिम भरा हो सकता है। गड्ढों ने मुख्य सड़कों की पहचान गायब कर दी है। मालवीय मार्ग और रेलवे स्टेशन मार्ग पर कई जगहों पर सड़क का अस्तित्व ही नहीं बचा है। छिटपुट बारिश में यह सड़कें तालाब का शक्ल ले लेती हैं। इससे राह चलना खतरे से खाली नहीं है।
मालवीय मार्ग और रेलवे स्टेशन मार्ग के उच्चीकरण को लगातार झटका लग रहा है। साल दो साल से इन सड़काें की मरम्मत के दावे किए जाते हैं। मगर, हर बार कवायद झूठी साबित होती है। नतीजा इन सड़कों की दशा दयनीय होती चली गई। उम्मीद थी कि बरसात से पहले इनकी हालत में सुधार होगा। मगर, ऐसा नहीं हो सका। अब यह सड़कें बारिश के दौरान चलने के काबिल नहीं रह जाएंगी।
विज्ञापन

जगह-जगह बने गड्ढे पानी से भर जाते हैं। इनके गहराई का अंदाजा नहीं लग पा रहा है। इसमें वाहन के पहिए अनियंत्रित हो जाते हैं। कदम-कदम पर राहगीरों को अनहोनी का संकेत मिल रहा है। संभलकर यात्रा करनी पड़ रही है। नगर पालिका की ओर से गड्ढों में रोड़े तक नहीं भरे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
मालवीय मार्ग : सड़क के साथ डिवाइडर भी टूटा
मालवीय मार्ग की दो किमी लंबी सड़क लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। डिवाइडरयुक्त सात मीटर चौड़ी इस सड़क की मरम्मत पांच साल से नहीं हो पा रही है। नगर पालिका धन का रोना रोकर पल्ला झाड़ लेता है। पिछले साल प्रशासन की तरफ से दावा हुआ कि अविलंब इस सड़क की मरम्मत कराई जाएगी। मगर, हवा-हवाई साबित हुआ। वर्तमान में यह सड़क चलने लायक नहीं है। बैरियहवा से लेकर रोडवेज तिराहे तक जगह-जगह सड़क पर गड्ढे हैं। विद्युत वितरण मंडल कार्यालय के सामने सड़क पूरी तरह उखड़ गई है। अभी हल्की बारिश हुई तो पानी भर गया। रंजीत चौराहा और नेहरू तिराहा के पास भी सड़क क्षतिग्रस्त है।
...
रेलवे स्टेशन मार्ग : आधा बना... आधा खस्ताहाल
रेलवे स्टेशन मार्ग की सूरत बिगड़ी हुई है। पिछले साल इस मार्ग पर एक होटल में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम होने की वजह से आनन-फानन आधे हिस्से की सड़क बना दी गई। मगर, आधे हिस्से की सड़क छोड़ दी गई। नवीन मंडी समिति से लेकर रेलवे स्टेशन चौराहे तक यह सड़क चलने लायक नहीं है। एक लेन की सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। इटैलिया मोहल्ले में करीब 400 मीटर की दूरी में एक ही लेन में आवागमन हो रहा है। यहां सड़क पर जलभराव का संकट गहराने लगेगा।
..
पीडब्ल्यूडी को हस्तांतरित करने की हुई थी पहल
वर्ष 2023 में मालवीय मार्ग और रेलवे स्टेशन मार्ग को नगर पालिका ने धनाभाव के चलते पीडब्ल्यूडी को हस्तांतरित करने की पेशकश की थी। डीएम की संस्तुति पर पीडब्ल्यूडी ने शासन में इन सड़कों की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजा। मगर, बात नहीं बन पाई। नगर पालिका में धनाभाव की समस्या दूर नहीं हुई। इससे इन सड़कों की हालत बिगड़ती चली गई।

...
कोट
रेलवे स्टेशन मार्ग पर अधूरी सड़क का निर्माण जल्द शुरू होगा। टेंडर भी निकाल दिया गया है। मालवीय मार्ग के लि धन नहीं है। प्रयास है कि यह सड़क भी कार्ययोजना में शामिल कर लिया जाए।
-सत्येंद्र सिंह, प्रभारी ईओ/एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed