फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   City roads became lethal, not taking care of responsible

शहर की सड़कें बनीं जानलेवा, सुध नहीं ले रहे जिम्मेदार

Sat, 17 Sep 2022 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
City roads became lethal, not taking care of responsible
मालवीय मार्ग पर पेट्रोल पम्प के सामने की सड़क गड़ढे में तब्दील7 - फोटो : BASTI
शहर की सड़कें बनीं जानलेवा, सुध नहीं ले रहे जिम्मेदार
विज्ञापन

बारिश से प्रमुख मार्गों समेत वार्ड की गलियां हुईं क्षतिग्रस्त
खतरनाक गड्ढों में तब्दील हुआ डीएम आवास मार्ग
पिछले साल मरम्मत हो चुकी सड़कें भी क्षतिग्रस्त
बस्ती। बारिश से शहर की सड़कें व गलियां गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। इन पर राह चलना आसान नहीं है। आए दिन लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। बावजूद इसके जिम्मेदार गंभीरता नहीं दिखा रहे।
चार दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने शहर की सड़कों के गुणवत्ता की पोल खोल दी है। पुरानी सड़कें जहां गट्टियां समेत उखड़ कर आवागमन बाधित कर रही हैं, वहीं पिछले साल हॉट मिक्स प्लांट से मरम्मत हुई सड़कें भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। सबसे खराब स्थित कंपनी बाग चौराहे से केडीसी होकर डीएम आवास को जाने वाली वीआईपी सड़क की है। किसान पीजी कॉलेज के सामने की सड़क पिछले साल हॉट मिक्स प्लांट से बनी थी। इस पर गुणवत्ता की इतनी अनदेखी की गई कि चौराहे से आगे बढ़ते ही दुर्गा मंदिर के सामने करीब आधा फीट गहरे गड्ढे हो गए हैं।
विज्ञापन

यही हालत मालवीय रोड की है। यहां बेबीडॉल हॉस्पिटल के सामने, बादशाह टाकीज के सामने व रंजीत कॉलोनी के सामने पूरी सड़क गहरे व लंबे गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। इस वित्तीय वर्ष में जिगना चौराहे से लेकर रेलवे स्टेशन तक सड़क का निर्माण कराया गया है। यह नई सड़क भी जगह-जगह उखड़नी शुरू हो चुुकी हैं। बस्ती-गोरखपुर फोरलेन स्थित बड़ेवन चौराहा से कटरा जाने वाले मार्ग से सदर ब्लॉक होकर रौता चौराहा जाने वाली करीब डेढ़ किमी सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगभग सभी मैरिज हॉल के सामने सड़क गहरे व लंबे गड्ढों में परिवर्तित हो चुकी है। जहां कार व अन्य बड़े वाहन तो किसी तरह से निकल जाते हैं, लेकिन साइकिल व बाइक सवारों परेशानी होती है। रोडवेज तिराहे पर एक होटल के सामने हो चुकी है। यहां लंबी दूरी तक गहरा व खतरनाक गड्ढा बन चुका है। दक्षिण दरवाजा चौराहा व रेलवे स्टेशन रोड की स्थिति भी दयनीय है। इसके अलावा वार्डों के अंदर की सड़कें चलने लायक नहीं रह गई हैं।
---
कोट
मौसम साफ होते ही शहर की सड़कों को दुरुस्त कराया जाएगा। नवरात्र तक सड़कों की मरम्मत कर दी जाएगी।
दुर्गेश्वर त्रिपाठी, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed