फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   city parking

फोटो.... शहर में भूमिगत पार्किंग का ऐलान

Fri, 01 Nov 2019 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
city parking
शहर में भूमिगत पार्किंग का ऐलान
विज्ञापन

बस्ती। सड़क पर सुरक्षित चलें, नशा करके वाहन न चलाएं, ट्रैफिक नियमों का पाल करें, दो पहिया वाहन के दोनों सवार हेलमेट पहने और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट जरूर पहनें। यह बातें शुक्रवार को डीएम आशुतोष निरंजन ने शास्त्री चौक पर यातायात माह का शुभारंभ करते हुए कही। इस दौरान उन्होंने शहरवासियों के लिए भूमिगत पार्किंग का भी एलान किया।

एसपी हेमराज मीणा ने कहा कि यातायात माह के दौरान सभी पुलिस कर्मियों को हेलमेट लगाना, सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य है। ऐसा न पाये जाने पर उनसे दुगना चालान वसूल किया जाएगा। यह नियम यातायात माह समाप्त होने के बाद भी लागू रहेगा। कहा कि वे प्रत्येक चौराहे पर नियमित जांच की जाएगी और एक सर्वे किया जाएगा कि यातायात नियम का पालन करने से दुर्घटना में कितनी कमी आई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शास्त्री चौक को आदर्श चौराहे के रूप में विकसित किया जाएगा। दुर्घटना फ्री चौराहा बनाने पर बल दिया। ट्रैफिक इंसपेक्टर अशोक कुमार सिंह ने पूरे नवंबर माह में यातायात माह संचालन की रूपरेखा प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य योगेश शुक्ल ने किया। इस अवसर पर एनसीसी के कमांडेंट अखिल कुमार, होमगार्ड के कमांडेंट शिव भूषण शर्मा, सीओ गिरिजेश सिंह, प्रधानाचार्य नीलम सिंह, आरटीओ अनिल श्रीवास्तव, पीटीओ शैलेंद्र त्रिपाठी, टीएसआई कामेश्वर सिंह गणमान्य नागरिक तथा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहें। समारोह में अमरेश कुमार, अब्दुल तथा जगदीश प्रसाद ने नि:शुल्क साहित्य वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed