{"_id":"670c316d240dbb42890be32c","slug":"city-divided-into-five-zones-12-sectors-duty-will-be-in-two-shifts-basti-news-c-207-1-sgkp1006-125569-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पांच जोन, 12 सेक्टर में बंटा शहर, दो पालियों में होगी ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पांच जोन, 12 सेक्टर में बंटा शहर, दो पालियों में होगी ड्यूटी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पूर्णिमा तक चलने वाले शहर के दुर्गा पूजा समारोह व विसर्जन को लेकर पुलिस प्रशासन चौकन्ना है। खासकर यातायात व्यवस्था को लेकर काफी माथापच्ची की गई है।
एएसपी ओपी सिंह ने सभी अधिकारियों व पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के बारे में विस्तार से ब्रीफ किया। उन्होंने बताया कि यातायात व्यवस्था के लिए दो पालियों में पुलिस टीम की ड्यूटी लगाई गई है। जो रूट डायवर्जन और अन्य यातायात व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करेंगे।
मेला क्षेत्र सुरक्षा प्रभारी एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि पूरे शहर क्षेत्र को सुविधा की दृष्टि से एक सुपर जोन, पांच जोन व 12 सेक्टर में विभाजित किया गया है। सुपर जोन प्रभारी एएसपी होंगे। जोन के प्रभारी अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी होंगे, जिनके सहयोग के लिए 12 सेक्टर प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्ष स्तर के अधिकारी उनके हमराही के तौर पर लगाए गए हैं। एएसपी ने कहा कि पुलिस अफसर व कर्मी अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर मौजूद रहकर सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करेंगे।
विज्ञापन
महिलाओं, बुजुर्ग व बच्चों के साथ सहानुभूतिपूर्वक व्यवहार करते हुए मार्ग में पड़ने वाले पूजा स्थलों पर निगरानी रखेंगे। संपूर्ण मेला क्षेत्र को सीसीटीवी कैमरे से युक्त किया गया है, जिसके माध्यम से आने जाने वाले व्यक्तियों की निगरानी की जाएगी।
विसर्जन घाट पर फ्लड पीएससी, पीएसी की कंपनी व एसडीआरएफ की टीम विसर्जन के लिए मौजूद रहेंगी। फायर टेंडर, एंबुलेंस, खोया-पाया केंद्र व चिकित्सा की उचित सुविधा की गई है। अमहट घाट पर मेला कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। सीसीटीवी कैमरे एवं ड्रोन कैमरे के माध्यम से इसकी निगरानी की जाएगी।
महिला थाना प्रभारी एवं एंटी रोमियो की टीम सक्रिय रहेगी। सादे वस्त्रों में भी पुलिस टीम लगाई गई है। जो अराजक तत्वों और शोहदों पर नजर रखेगी। शराब पीकर मेले में टहलने वालों के लिए ब्रेथ एनेलाइजर की दो टीमें लगाई गई हैं।
य