{"_id":"5dbc758d8ebc3e93d100b5d4","slug":"city-atm-basti-news-gkp3276301132","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राई हो गए हैं शहर से गांव तक के अधिकांश एटीएम---","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्राई हो गए हैं शहर से गांव तक के अधिकांश एटीएम---
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर से गांव तक के अधिकांश एटीएम खाली
बस्ती। त्योहारी सीजन में शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के एटीएम बिना रुपये सूखे पड़े हैं। शुक्रवार को कैश के लिए लोग इधर-उधर भटकते दिखाई दिए। ऐसे में खरीदारी के लिए बाजार आने वाले लोग रुपये न निकलने से खासे परेशान रहे। फव्वारा चौराहा स्थित पंजाब नेशनल बैंक व एसबीआई एटीएम में नकदी के लिए लोग लाइन लगाए हुए दिखाई दिए।
शहर में एसबीआई, पीएनबी, आईसीआईसीआई, बड़ौदा, कारपोरेशन आदि बैंकों के एटीएम लगाया गए हैं। लोगों की सुविधा के लिए लगे एटीएम शुक्रवार को खाली दिखाई दिए। दूर-दराज से खरीदारी के लिए मुख्यालय आने वालों को बेरंग घर लौटना पड़ा। ज्यादातर एटीएम कैश के अभाव में सूने दिखाई दिए।
बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में सिंडिकेट व एसबीआई के एटीएम हैं, दोनों बंद रहे। एसबीआई खाता धारक राम सजीवन, प्रभाकर पाल ने बताया कि कार्ड का प्रयोग जिला मुख्यालय जाकर या अन्य बैंक के एटीएम में ही हो पाता है। स्थानीय अधिकारियों से कई दफा शिकायत की गई, लेकिन हालत नहीं सुधरे। एसबीआई शाखा प्रबंधक योगेश कुमार ने बताया मशीन काफी पुरानी है। उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर मशीन बदलने की मांग की गई है। नगर बाजार प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में स्थित एसबीआई एटीएम में ज्यातर समय नकदी नहीं रहती है। ऐसे में खाता धारकों कैश काउंटर या मिनी बैंक पर निर्भर रहना पड़ता है। महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार ओझागंज स्थित एसबीआई एटीएम हफ्तेभर से नहीं खुला। शाखा प्रबंधक किशन पाल ने बताया कि पर्याप्त नकदी और बिजली व्यवस्था न होने के कारण एटीएम काम नहीं कर रहा है। जिलेभर में 142 एटीएम हैं।
विज्ञापन
लीड बैंक के प्रबंधक अविनाश चंद्रा का कहना है कि तकनीकी समस्या के कारण एसबीआई के कुछ एटीएम में नकदी नहीं है। जिसे तत्काल ठीक कराया जा रहा है। अन्य बैंक रोस्टर अनुसार देर शाम तक रुपया लोड कर देंगे। जिले में नकदी की किल्लत नहीं है।