फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   CISCE board exams begin, 124 candidates in two schools

Basti News: सीआईएससीई बोर्ड की परीक्षा शुरू, दो स्कूलों में 124 परीक्षार्थी

Sat, 14 Feb 2026 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 14 Feb 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
CISCE board exams begin, 124 candidates in two schools
आईएससी बोर्ड की परीक्षा देते बच्चे स्रोत विभाग
बस्ती। जिले में वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षा में सबसे पहले काउंसिल फाॅर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की आईएससी-12वीं की परीक्षा शुक्रवार से शुरू हुई। आईएससी परीक्षार्थियों का पहला पेपर अंग्रेजी का हुआ, जिसमें पहले दिन दो स्कूल के 124 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन

वैसे तो काउंसिल की 12वीं की बोर्ड परीक्षा बृहस्पतिवार को मनोविज्ञान के साथ हो चुकी है मगर यह कोर्स बस्ती के किसी स्कूल में नहीं है। काउंसिल की बोर्ड परीक्षा में आईएससी-12वीं में दो स्कूलों में 124 परीक्षार्थी और आईसीएसई-10वीं में तीन स्कूलों में 303 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। काउंसिल के अंतर्गत जिले के सेंट बेसिल्स स्कूल बस्ती, हर्रैया के कैलवेरी और कलवारी के लिटिल फ्लावर्स स्कूल हैं। इस वर्ष कक्षा 12वीं की सेंट बेसिल्स और कैलवरी हर्रैया और कक्षा 10वीं में इन दोनों स्कूलों के साथ लिटिल फ्लावर्स कलवारी स्कूल के पास सेंटर है। फादर सची पॉल के अनुसार कक्षा 12वीं की परीक्षा अंग्रेजी विषय की दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक हुई। जिसमें सेंटर बेसिल्स में 105 बच्चे शामिल हुए, हर्रैया में 26 बच्चों ने परीक्षा दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed