फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   chori in basti

मुंडेरवा कस्बे में स्कूल संचालक के घर को चोरों ने खंगाला

Mon, 03 Jan 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
chori in basti
मुंडेरवा कस्बे में एक स्कूल के प्रबंधक के आवास में चोरी के बाद बिखरा सामान। संवाद - फोटो : BASTI
मुंडेरवा कस्बे में स्कूल संचालक के घर को चोरों ने खंगाला
विज्ञापन

धुसवा मार्ग पर स्थित है स्कूल संचालक का आवास
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मुंडेरवा कस्बे में धुसवा मार्ग पर स्थित स्कूल संचालक के आवास का ताला तोड़कर चोरों ने आभूषण व बीस हजार नकद चुरा लिया। गोरखपुर गए स्कूल संचालक को इसकी जानकारी विद्यालय कर्मचारियों ने दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

मुंडेरवा थाने के जगदीशपुर धुसवा निवासी संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वह विद्यालय के ऊपरी तल पर बने आवास में परिवार के साथ रहते हैं। 31 दिसंबर 2021 को परिवार के साथ आवश्यक कार्य से रिश्तेदारी में गए थे। विद्यालय की दाई साफ-सफाई करने आई तो ऑफिस का ताला टूटा देखकर उन्हें घटना की जानकारी दी। उनके आवास का ताला भी टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। गोरखपुर से मुंडेरवा पहुंचकर उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। थाने की टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। संतोष कुमार ने थाने में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक ब्रिजेंद्र कुमार पटेल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed