फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   chitragupt mandir establishment day celebrated

चित्रगुप्त मंदिर का स्थापना दिवस मना

Mon, 15 Feb 2021 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
chitragupt mandir establishment day celebrated
चित्रगुप्त मंदिर के नौ वें स्थापना दिवस के अवसर पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कि - फोटो : BASTI
चित्रगुप्त मंदिर का स्थापना दिवस मना
विज्ञापन

दहेज कुप्रथा पर केंद्रित ‘नई रीति’ नाटक का हुआ मंचन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। भगवान श्री चित्रगुप्त मंदिर धर्मशाला रोड का नौवां स्थापना दिवस विधि-विधान से पूजन-अर्चन, आरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया गया। इस दौरान दहेज कुप्रथा पर आधारित नाटक ‘नई रीति’ का मंचन भी किया गया। चित्रगुप्त मंदिर कमेटी एवं कायस्थ सेवा ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में लोग देर रात तक जमे रहे।

गणेश वंदना, हनुमान चालीसा से आरंभ सांस्कृतिक कार्यक्रम में ‘श्री गणेशाय देवा’ की प्रस्तुति सगुन, शिवाली, अभय देव द्विवेदी ने की। हनुमान चालीसा की प्रस्तुति मनीष श्रीवास्तव, वंदेमातरम में इकरा निहारिका, शिव तांडव में प्रियांशी, ‘ऐ गिरि नन्दनि’ को मीनाक्षी, काली कमली में निमिशा, शिवांशी, स्वागत गीत, सरस्वती वंदना में नेहा श्रीवास्तव व कृष्ण श्रीवास्तव की ओर से प्रस्तुत दहेज गीत सराहा गया। विजय श्रीवास्तव रचित नाटक ‘नई रीति’ के मुख्य कलाकारों में बाल मुकुंद आकाश, सिम्मी भाटिया, राहिल खान, वंदना चौधरी, सूर्या उपाध्याय, भक्ति नारायण लाल श्रीवास्तव, अमर दीप, शिवम साहू, परमात्मा प्रसाद श्रीवास्तव आदि ने दहेज की कुप्रथा पर करारा चोट किया। संचालन दुर्गेंद्र बहादुर श्रीवास्तव ने किया। मुख्य अतिथि गायत्री मंदिर के पुजारी रामप्रसाद तिवारी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज को सही दिशा मिलती है। मंदिर के संस्थापक सुरेंद्र मोहन वर्मा ने आगंतुकोें के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज की भलाई के लिए आवश्यक हैं। कायस्थ सेवा ट्रस्ट के संस्थापक अजय कुमार ने कहा कि प्रयास होगा कि 10वें स्थापना दिवस को और अधिक भव्यता से मनाया जाए। अतिथियों ने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र देकर उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कृष्णचंद्र श्रीवास्तव, अंकुर वर्मा, देवेंद्र श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, कौशल किशोर श्रीवास्तव, डॉ. सौरभ सिन्हा, दुर्गेश श्रीवास्तव, सर्वेश श्रीवास्तव, अनूप खरे, बबलू श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, पार्थ, रमेंद्र कुमार, सत्यानंद श्रीवास्तव, वीरेंद्रनाथ पांडेय, अनिल पांडेय, अमर सोनी, वीरू चौधरी, राहुल श्रीवास्तव, प्रेमचंद्र श्रीवास्तव, अपराजिता सिन्हा, अंशु उपाध्याय, शिवांगी पांडेय, संगीता, मीनू, राकेश, प्रियांक, रीतिकेश सहाय, कृष्ण गोपाल श्रीवास्तव, रमेश चंद्र श्रीवास्तव व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed